क्वेईश्वेई नदी के किनारे
उत्तर-पश्चिमी पेइचिंग में स्थित येनछिंग क्षेत्र में न सिर्फ़ प्रसिद्ध पातालिंग लंबी दीवार मौजूद है, बल्कि क्वेईश्वेई नामक एक सुन्दर नदी भी है। यह नदी योंगतिंग नदी की एक शाखा है। नदी के किनारे स्थित बीकन टावर से यह जाहिर हुआ है कि पुरातन समय में वह एक सैन्य ठिकाना था। आज वह क्वेईश्वेई नदी वन पार्क का एक भाग बन गया है।
क्वेईश्वेई नदी वन पार्क येनछिंग क्षेत्र में सबसे बड़ा पार्क है। क्योंकि वह नदी के किनारे स्थित है, इसलिये बड़े पैमाने वाले नरकट नज़र में आते हैं। फलों के जंगल के साथ ऊंचे-ऊंचे पेड़ भी देखे जा सकते हैं। ज़मीन पर रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं। लोग यहां खड़े हों तो लगता है जैसे वंडरलैंड में घूम रहे हों।
चंद्रिमा