ऑस्ट्रेलिया पापुआ न्यू गिनी की चीनी टीकों की स्वीकृति में बाधा डालता है, जो बुनियादी मानवीय भावना का उल्लंघन है:चीन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 5 जुलाई को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ऑस्ट्रेलिया पापुआ न्यू गिनी की चीनी टीकों की स्वीकृति में बाधा डालता है, जिस पर चीन ने गंभीर चिंता और कड़ा विरोध व्यक्त किया। ऑस्ट्रेलिया का यह व्यवहार बुनियादी मानवीय भावना का उल्लंघन करता है।
रिपोर्टों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया ने पापुआ न्यू गिनी के राष्ट्रीय महामारी मुकाबला और नियंत्रण कमांड सेंटर में कई "सलाहकार" रखने के माध्यम से चीन की ओर से पापुआ न्यू गिनी को कोरोना वैक्सीन की सहायता की प्राधिकृत पहुंच में बाधा डालने का प्रयास किया। यहां तक कि उन्होंने पापुआ न्यू गिनी के अधिकारियों को चीनी टीकों का स्वागत करने से भी रोक दिया।
इसके जवाब में वांग वनपिन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के कुछ लोग वैक्सीन के मुद्दे से राजनीतिक हेरफेर और धौंस जमाते हैं। यह पापुआ न्यू गिनी के लोगों के जीवन और स्वास्थ्य के प्रति अवहेलना है। यह बुनियादी मानवीय भावना का उल्लंघन है और वैश्विक महामारी मुकाबले के सहयोग की समग्र स्थिति को प्रभावित करता है। यह अत्यंत पाखंड और गैर-जिम्मेदार है। चीन इस पर अपनी गंभीर चिंता और कड़ा विरोध व्यक्त करता है। हम ऑस्ट्रेलिया से आग्रह करते हैं कि वह चीन के प्रशांत द्वीप देशों के साथ वैक्सीन सहयोग को बाधित करना बंद करे, चीन के साथ द्वीप देशों के लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करे और अंतरराष्ट्रीय महामारी विरोधी सहयोग को बढ़ावा दे।
(मीनू)


