यूएन में चीन की कानूनी सीट की बहाली की 50वीं वर्षगांठ की स्मृति में गतिविधि

2021-06-25 18:47:20

यूएन में चीन की कानूनी सीट की बहाली की 50वीं वर्षगांठ की स्मृति में गतिविधि_fororder_yang-2

25 जून को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने यूएन में नए चीन की कानूनी सीट की बहाली की 50वीं वर्षगांठ की स्मृति में आयोजित एक गतिविधि में बयान देकर कहा कि यह नए चीन की कूटनीति की विजय है, साथ ही यूएन चार्टर और सिद्धांत की विजय भी। 25 अक्तूबर 1971 को 26वीं यूएन महासभा ने बहुमत से नम्बर 2758 प्रस्ताव पारित किया और यूएन में चीन लोक गणराज्य के सभी अधिकारों की बहाली करने का निर्णय लिया। यूएन ने चीन लोक गणराज्य के प्रतिनिधि को यूएन में चीन का एकमात्र प्रतिनिधि माना।

वांग यी ने कहा कि बीते 50 सालों में चीन ने दृढ़ता से विकासशील देशों के न्यायपूर्ण हितों की रक्षा की और उनका समर्थन किया। भूत, वर्तमान और भविष्य में चीन हमेशा विकासशील देशों के साथ खड़ा रहा है। पिछले 50 सालों में चीनी नेता कई बार यूएन के मंच पर आए। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने संजीदगी से मानव साझे भाग्य समुदाय की अहम पहल पेश की और विभिन्न देशों, विभिन्न जातियों और विभिन्न सभ्यताओं के लिए समान संघर्ष की दिशा निर्धारित की। यह नये युग में चीनी विशेषता वाली कूटनीति का झंडा  है। चीन इस झंडे के निर्देशन में वैश्विक प्रशासन व्यवस्था के सुधार और निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेगा।

वांग यी ने कहा कि अब तक चीन ने 29 यूएन शांति मिशनों में हिस्सा लिया और इस मिशन के लिए कुल 50 हजार से अधिक सैनिक भेजे हैं। चीन सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य देशों में सबसे ज्यादा सैनिकों को भेजने वाला देश है, साथ ही यूएन के शांति मिशन के लिए दूसरा सबसे अधिक धन देने वाला योगदानकर्ता भी है। बीते 50 सालों में चीन न्याय का पक्ष लेता रहा  है और शांति का समर्थन भी करता रहा है। चीन बल के बजाए राजनीतिक समाधान का समर्थन करता है और एकतरफावादी पाबंदी लगाने का विरोध करता है।

विश्व का सब से बड़ा विकासशील देश होने के नाते चीन ने सर्वप्रथम सहसत्राब्दी विकास लक्ष्य को साकार किया। विश्व की दूसरी बड़ी आर्थिक इकाई होने के नाते वैश्विक आर्थिक विकास में चीन की योगदान दर क्रमशः 15 सालों में पहले स्थान पर रही। चीन ने यूएन विकास कार्यक्रम के साथ चीनी अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन केंद्र की स्थापना की और वैश्विक गरीबी उन्मूलन कार्य के लिए चीनी बुद्धिमता और चीनी शक्ति प्रदान करेगा।

26 जून को संयुक्त राष्ट्र चार्टर दिवस होगा। हाल में अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में भारी परिवर्तन हुआ है। वांग यी ने कहा कि यूएन के केंद्र वाली अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करने, यूएन चार्टर और सिद्धांतों पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी नियमों की रक्षा करने से ही विभिन्न देश सहयोग कर सकते हैं। साथ मिलकर वैश्विक चुनौती का सामना करना युग की प्रवृत्ति से मेल खाने वाला सही विकल्प है। चीन विभिन्न देशों के साथ शांति, विकास, निष्पक्ष, लोकतंत्र और स्वतंत्र वाले समान मूल्य पर कायम रखकर मानव साझे भाग्य वाले समुदाय की रचना को आगे बढ़ाएगा।

(श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम