शी चिनफिंग की अपने परिवार और अपने देश का प्यार करने की भावना
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जोर देते हुए कहा था कि अपने परिवार और अपने देश का प्यार करने की भावना एकजुट होना चाहिए, व्यक्तिगत और पारिवारिक सपनों को देश और राष्ट्रीय सपनों में शामिल करना चाहिए।
चीनी राष्ट्र ने प्राचीन काल से परिवार और स्नेह को महत्व दिया है। चीनी राष्ट्र के पारंपरिक पारिवारिक गुण एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक शक्ति है जो चीनी राष्ट्र के निरंतर विकास का समर्थन करते हैं। शी चिनफिंग ने कहा था कि हमें परिवार निर्माण को महत्व देना चाहिए और हजारों परिवारों को राष्ट्रीय विकास, राष्ट्रीय प्रगति और सामाजिक सद्भाव के लिए एक महत्वपूर्ण आधार बनाना चाहिए।
शी चिनफिंग ने कई बार कहा कि व्यक्तिगत और पारिवारिक सपनों को देश और राष्ट्रीय सपनों में शामिल करना चाहिए। यदि हजारों घर अच्छे हों तो देश अच्छा हो सकता है और राष्ट्र भी अच्छा हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक चीनी व्यक्ति के लिए देशभक्ति एक कर्तव्य है। समकालीन चीन में, देशभक्ति का सार देशभक्ति, पार्टी और समाजवाद के लिए प्रेम की एक उच्च स्तर की एकता पर जोर देना है।
(वनिता)


