चीन में एशियाई हाथी की संख्या 300 तक पहुंच गई
पेइचिंग नॉर्मल विश्वविद्यालय के अधीनस्थ वैश्विक समान विकास अनुसंधान संस्थान के प्रधान, प्रोफेसर वांग होंगशिन ने हाल ही में दिए एक इन्टरव्यू में कहा कि चीन एशियाई हाथी के संरक्षण कार्य पर बहुत महत्व देता है। सरकार की जोरदार नीतिगत समर्थन के चलते देश में एशियाई हाथी की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि दुनिया भर में एशियाई हाथी की कुल संख्या निरंतर घट रही है। वर्तमान में चीन के भीतर एशियाई हाथी की संख्या 300 तक पहुंच गई है, जो साल 1976 में केवल 146 थी। यह देश में पारिस्थितिक निर्माण में प्राप्त उल्लेखनीय उपलब्धि है।
बता दें कि एशियाई हाथी विश्व प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) और “दुर्लभ जंगली जानवर और वनस्पति अंतरराष्ट्रीय व्यापार संधि” में शामिल हुई दुर्लभ प्रजाति है। वर्तमान में केवल दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्वी एशिया, और चीन के युन्नान प्रांत के दक्षिणी सीमांत क्षेत्र में मौजूद है। दुनिया भर में अवैध शिकार, निवास स्थल की कमी आदि कारणों से पिछले सौ सालों में एशियाई हाथी की संख्या 90 प्रतिशत घट गई।
वर्तमान में चीन ने उन क्षेत्रों में 11 प्राकृतिक संरक्षण केंद्र स्थापित किए हैं, जहां एशियाई हाथियों का वितरण किया जाता है, देश में एशियाई हाथियों की संख्या स्थिर रूप से बढ़ रही है।
(श्याओ थांग)