2020 में चीन के पारिस्थितिक पर्यावरण में हासिल दस तकनीकी प्रगति जारी

2021-06-06 14:47:03

2020 में चीन के पारिस्थितिक पर्यावरण में हासिल दस तकनीकी प्रगति जारी_fororder_环境

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर चीनी विज्ञान और तकनीक संघ के पारिस्थितिक पर्यावरण उद्योग एसोसिएशन ने 5 जून को वर्ष 2020 में चीन के पारिस्थितिक पर्यावरण में हासिल दस तकनीकी प्रगतियां जारी कीं।

दस प्रगतियों में कार्बन उत्सर्जन के शिखर तक पहुंचने और कार्बन तटस्थता प्राप्त करने के समर्थन के लिए दीर्घकालिक कम कार्बन विकास रणनीति अनुसंधान, भविष्य की ओर उन्मुख प्रदूषित जल निपटारा व्यवस्था का निर्माण, स्वर्ण जलमार्ग के विकास और नदी पारिस्थितिक संरक्षण से मिश्रित सिद्धांत और विधि प्रणाली, वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन में सुधारने का प्रमुख तकनीक और सकल पारिस्थितिक उत्पाद की लेखांकन विधि और प्रयोग आदि शामिल हैं।

चीनी विज्ञान और तकनीक संघ के सचिवालय के सचिव ल्यू शाओफिंग ने कहा कि दस प्रगतियों से चीन में पारिस्थितिक पर्यावरण के विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विकास का स्तर जाहिर हुआ है, जो पारिस्थितिक पर्यावरण के संरक्षण और पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण को तकनीकी समर्थन देगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम