चीन के साथ सहयोग बढ़ाए यूरोप

2021-05-08 16:55:35

चीन के साथ सहयोग बढ़ाए यूरोप_fororder_微信图片_20210508164449

हाल ही में यूरोपीय संसद के सांसद मिक वालेस ने सोशल मीडिया पर चीन संबंधी एक वीडियो भाषण शेयर किया, जो कि बहुत वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में मिक वालेस ने पिछले कई दशकों में चीन की उपलब्धियों का परिचय दिया। उन्होंने यूरोप से चीन के साथ सहयोग को मजबूत करने की अपील की, न कि अमेरिका के नेतृत्व में चीन का विरोध करना।

उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने स्वार्थ के लिए चीन का विरोध करता है। चीन अमेरिकी लोगों की सुरक्षा को धमकी नहीं दे रहा है। यूरोप को चीन से शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और सहयोग के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिये। यह बात यूरोपीय देशों के हितों के अनुकूल है।

वीडियो में वालेस ने कहा कि चीन मानव इतिहास में महानतम गरीबी उन्मूलन परियोजना को पूरा कर चुका है, जबकि पश्चिमी देशों में बेघर लोगों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। जलवायु परिवर्तन प्रशासन और महामारी की रोकथाम व नियंत्रण आदि क्षेत्रों में चीन विश्व स्तर पर अग्रणी रहा है। चीन में बुनियादी संरचनाओं और सार्वजनिक सेवा उत्पादों का निर्माण किया जाता है, लेकिन पश्चिमी देशों के लिये ये महज सपने हैं। पिछले कई सालों में चीन ने किसी भी देश पर आक्रमण या प्रतिबंध नहीं लगाया। चीन का इतिहास बहुत पुराना है और आबादी एक अरब चालीस करोड़ की है। साथ ही मानव प्रगति के लगभग हर सूचकांक में दुनिया के अग्रणी देश की तरह चीन ने किसी भी देश पर आक्रमण, बम विस्फोट या प्रतिबंध नहीं लगाया। ऐसे में यूरोपीय देशों को चीन से क्या सीखना चाहिये?

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम