वैज्ञानिक तरीके से सत्य खोजने वाले फारेंसिक डॉक्टर वांग य्वीथ्सोंग

2021-04-24 16:38:51

वैज्ञानिक तरीके से सत्य खोजने वाले फारेंसिक डॉक्टर वांग य्वीथ्सोंग_fororder_fayi.JPG

फारेंसिक डॉक्टर की चर्चा करते समय शायद अनेक लोगों के दिमाग में फिल्मों या टीवी प्ले में ऑटोप्सी और प्रयोगशाला परीक्षण आदि दृश्य दिखाए जाते हैं। लेकिन वास्तव में फारेंसिक डॉक्टर का कार्य और जीवन कैसा है? आज के प्रोग्राम में मैं आप लोगों को एक चीनी फारेंसिक डॉक्टर की कहानी सुनाऊंगी।

26 वर्षीय वांग य्वीथ्सोंग एक फारेंसिक डॉक्टर हैं, जो पेइचिंग का निवासी हैं। 17 की उम्र में उन्होंने एक प्राचीन चीनी पुस्तक पढ़ी, इसके बाद उन्होंने एक फारेंसिक डॉक्टर बनने का निर्णय लिया।

2012 में वांग ने मध्य चीन के सछ्वान विश्वविद्यालय में प्रवेश किया। 5 सालों के बाद

विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद वे पहचान और अनुसंधान कार्य में लगे थे। वांग ने कहा,

आम लोगों के विचार में फारेंसिक डॉक्टर फिल्म और टीवी धारावाहिक में घटनास्थल की पहचान करने, सबूत प्राप्त करने या मामले को सुलझाने में सहायता करने वाले होते हैं। लेकिन फोरेंसिक चिकित्सा कानून और चिकित्सा के बीच एक पुल है। उनका कार्य फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में प्रदर्शनों से कहीं ज्यादा है।

वांग आम तौर पर केस की सुनवाई में शारीरिक नुकसान, विकलांग और श्रम शक्ति आदि चिकित्सक सवालों का अनुसंधान करते हैं और मानवीय चोट या विकलांगता को स्पष्ट करके वैज्ञानिक निर्णय लेना है।

उन्होंने कहावास्तव में फोरेंसिक डॉक्टर सच्चाई की तलाश के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी साधनों के उपयोग पर विशेष ध्यान देते हैं। वे न्यायिक परीक्षणों के लिए अधिक सहज वैज्ञानिक प्रमाण प्रदान करते हैं।

आम जीवन में वांग य्वीथ्सोंग को घर पर अकेले मॉडल बनाना, दोस्तों के साथ बाहर घूमना पसंद है। पर्यटन करना और फोटो खींचना उसका शौक है। चाहे काम पर हो या जीवन में, वह  हमेशा तर्कसंगत और उत्साही रहते हैं।

फारेंसिक डॉक्टर वांग य्वीथ्सोंग पर तत्कालीन चीनी युवकों की समान विशेषता है, यानी वे जीवित शक्ति से ओत प्रोत हैं। उन्होंने कहा कि वे इस काम को बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि सबूत की प्रामाणिकता का भेद करना और कानूनी शासन का आधार बनाना, वैज्ञानिक तरीके से सत्य की तलाश करना उनका मिशन है।

रेडियो प्रोग्राम