महामारी के तहत अंतर्राष्ट्रीय आपसी विश्वास स्थापित करने और बहुपक्षवाद व बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली को मजबूत करने की आवश्यकता है:डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक

2021-04-20 10:19:17

महामारी के तहत अंतर्राष्ट्रीय आपसी विश्वास स्थापित करने और बहुपक्षवाद व बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली को मजबूत करने की आवश्यकता है:डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक_fororder_11

विश्व व्यापार संगठन की महानिदेशक नगोजी ओकोन्जो इवेला ने 19 अप्रैल को बोआओ एशिया मंच में कहा कि कोविड-19 महामारी ने वैश्विक व्यापार की आपूर्ति श्रृंखला को नई चुनौतियां दी हैं। महामारी के दौरान चिकित्सा सामग्री पर निर्यात प्रतिबंध लगाने की समस्या बहुत गंभीर है। इसके अलावा, व्यापारिक प्रतिबंधों के साथ-साथ टीके के उत्पादन की अत्यधिक केंद्रित होने की समस्या भी है, जिसने न केवल वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित किया, बल्कि वैक्सीन की संसारव्यापी समस्या भी उत्पन्न की।

इस साल 25 फरवरी को नगोजी ओकोन्जो इवेला को औपचारिक रूप से विश्व व्यापार संगठन की महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वे डब्ल्यूटीओ की स्थापना के बाद पहली महिला महानिदेशक बनी और अफ्रीका से पहली महानिदेशक भी है।

उन्होंने कहा कि महामारी से यह स्पष्ट है कि यदि वैश्विक सार्वजनिक उत्पाद में कोई समस्या पैदा हुई, तो कोई भी देश अकेले इसे हल नहीं कर सकता है। इसलिए हमें सहयोग करते हुए अंतर्राष्ट्रीय आपसी विश्वास स्थापित करने और बहुपक्षवाद व बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली को मजबूत करने की आवश्यकता है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम