परमाणु अपशिष्ट को समुद्र में फेंकने के फैसले को सुधारे जापान

2021-04-20 18:46:58

परमाणु अपशिष्ट को समुद्र में फेंकने के फैसले को सुधारे जापान_fororder_yang-3

जापान ने हाल में कहा कि चीन और दक्षिण कोरिया के परमाणु अपशिष्ट जल का निपटारा करने का मापदंड जापान से निम्न स्तर का है। इसकी चर्चा में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 20 अप्रैल को इसका खंडन करते हुए जोर दिया कि जापान की संबंधित दलील निराधार है। अब जापान को चाहिए कि वह वैज्ञानिक रवैये से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के संदेह और विरोध के बाद सही व्यवहार करे, संजीदगी से अंतर्राष्ट्रीय कर्तव्य निभाए और एकतरफावादी गलत फैसले को ठीक करे, ताकि यथार्थ कार्रवाई से पड़ोसी देशों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का विश्वास हासिल हो सके।

वांग वनपिन ने कहा कि जापान के फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र का अपशिष्ट जल न्यूक्लियर स्टेशन की सामान्य जल निकासी से अलग है। न्यूक्लियर स्टेशन की सामान्य जल निकासी अंतर्राष्ट्रीय प्रचलित मापदंड के मुताबिक जांच करने के बाद सुव्यवस्थित रूप से निकाली जाती है, जो रेडियोधर्मी अपशिष्ट जल नहीं होता। विश्व में कई वर्षों के तथ्य से साबित हुआ कि यह सुरक्षित और नियंत्रण में है। जबकि फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र का हादसा बहुत बड़ी परमाणु दुर्घटना है, जिसके जल में बड़े पैमाने पर रेडियोन्यूक्लाइड होता है। पहले अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में इस की निकासी नहीं हुई थी। इसके समुद्री वातावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाला असर उल्लेखनीय है।

वांग वनपिन ने कहा कि जापान ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और हितों से संबंधित पक्षों से सहमति हासिल किए बिना एकतरफा तौर पर यह फैसला किया, जो बहुत गैरजिम्मेदार कार्रवाई है।

(श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम