चीन और अमेरिका के बीच जलवायु परिवर्तन वार्ता और सहयोग का चैनल पुनः आरंभ हुआ

2021-04-20 14:33:01

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वन बिन ने 19 अप्रैल को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के जलवायु मामले के विशेष दूत जॉन केरी ने 14 से 17 अप्रैल तक चीन की यात्रा की। इसके दौरान चीन और अमेरिका ने जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए सहयोग, नेताओं के बीच परिवर्तन शिखर सम्मेलन, जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की ढांचागत संधि, 26वें जलवायु सम्मेलन आदि मुद्दों पर गहन और रचनात्मक रूप से संपर्क और आदान-प्रदान किया, जो सकारात्मक प्रगति हासिल हुई, चीन और अमेरिका के बीच जलवायु परिवर्तन वार्ता और सहयोग का चैनल पुनः आरंभ हुआ।

केरी की चीन यात्रा के बारे में विषय का परिचय देते हुए वांग वन बिन ने कहा कि केरी की चीन यात्रा के दौरान, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो की स्थाई कमेटी के सदस्य, चीन के उप प्रधानमंत्री हान चेंग ने पेइचिंग में वीडियो के तरीके से केरी के साथ मुलाकात की। चीन के जलवायु परिवर्तन मामले के विशेष दूत शिए चेन ह्वा ने शांगहाई में केरी के साथ वार्ता की। वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने जलवायु संकट की प्रतिक्रिया पर एक संयुक्त बयान जारी किया।

वांग वन बिन ने कहा कि चीन और अमेरिका ने इस पर जोर दिया कि जलवायु परिवर्तन मानव अस्तित्व और विकास के लिए एक गंभीर खतरा है। चीन और अमेरिका जलवायु संकट से निपटने के लिए सहयोग और अन्य पक्षों के साथ मिलकर काम करेंगे। (वनिता)

रेडियो प्रोग्राम