गरीबी उन्मूलन चीन में एक बड़ी उपलब्धि

2021-04-12 08:40:09

गरीबी उन्मूलन चीन में एक बड़ी उपलब्धि_fororder_111

चीन में सुधार और खुलेपन की नीति लागू किये जाने से अब तक के 40 वर्षों में चीन में करोड़ों लाखों लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। यह वैश्विक गरीबी में 70 प्रतिशत से अधिक का योगदान है। चीन में काम करने या रहने वाले कई विदेशी मित्रों ने व्यक्तिगत रूप से गरीबी से लड़ने में चीनी लोगों के महान अग्रणी कार्य का अनुभव किया है और देखा है। उनकी नजर में गरीबी उन्मूलन चीन में एक बड़ी उपलब्धि है। इसने वैश्विक गरीबी की कमी के कार्य के लिए चीन के ज्ञान और चीनी समाधान में भी योगदान दिया।

राज गलोर एक इजरायली युवा हैं जो चीन में 13 साल से रह रहे हैं। उसने अपनी टीम के साथ ग्रामीण चीन में गरीबी उन्मूलन के दस्तावेजीकरण का एक शार्ट वीडियो बनाया। राज गलोर ने विदेश रिसर्च एसोसिएशन नामक एक मीडिया संगठन की स्थापना की, शार्ट वीडियो बनाए और उन्हें कई विदेशी सामाजिक प्लेटफार्मों पर पोस्ट किया, जिससे विदेशों में वास्तविक चीन की जानकारी मिलती है।

राज गलोर ने कहा कि कई वर्षों में वह और अपनी शूटिंग टीम के साथ क्वेइचो, स्छवान प्रांतों और अन्य स्थानों के ग्रामीण क्षेत्रों में गए। जहां पर उन्होंने गरीबी से बाहर निकलने के लोगों के साथ साक्षात्कार किया और उन लोगों के अनुभवों की शूटिंग की। वह अनुभव आज भी यादगार है, जिसने उन्हें और उनकी शूटिंग टीम को गहराई से प्रभावित किया।

राज गलोर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, चीन के गरीबी उन्मूलन की विभिन्न नीतियों ने उनके लिए रास्ता बनाया है, और वे अब पहले की तुलना में बहुत अधिक कर सकते हैं। उस अनुभव ने मुझे सिखाया कि गरीबी उन्मूलन क्या है? यह गरीब लोगों को एक आधुनिक विकल्प प्रणाली और अधिक स्थिर आय दे सकता है।

राज गलोर ने इस तरह के वीडियो से विदेशों में चीन के गरीबी उन्मूलन कदमों और स्थितियों का परिचय दिया। इन वीडियो ने विदेशी सामाजिक प्लेटफार्मों पर व्यापक ध्यान आकर्षित किया है।

उन्होंने कहा कि उस समय, भारत और अफ्रीका में हमारी प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक थी। उन्होंने बहुत पसंद किया और कहा कि इसकी जरूरत हमारे देश में भी है।

रेडियो प्रोग्राम