रूस ने पूर्वी यूक्रेन की स्थिति पर समन्वय वार्ता में अमेरिकी भागीदारी से इनकार किया

2021-04-07 16:52:37

अमेरिका के रूख के मद्देनजर, पूर्वी यूक्रेन के समन्वय पर "नॉरमैंडी मॉडल" वार्ता में अमेरिका भाग नहीं ले सकेगा। रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने 7 अप्रैल को यह बात कही।

रूसी मीडिया ने रयाबकोव के हवाले से कहा कि रूस और अमेरिका के प्रतिनिधियों ने 6 तारीख को पूर्वी यूक्रेन की स्थिति पर वार्ता की। रूस ने अमेरिका को बताया कि यूक्रेनी अधिकारियों और उनके पीछे अमेरिका के नेतृत्व वाले पश्चिमी देशों को उकसावे के परिणामों पर विचार करना चाहिए। रूस का विचार है कि अमेरिका के रूख को देखते हुए, पूर्वी यूक्रेन के समन्वय पर "नॉरमैंडी मॉडल" वार्ता में अमेरिका भाग नहीं ले पाएगा।

इसके अलावा रयाबकोव ने यह भी कहा कि अमेरिका स्थित रूस के राजदूत अनातोली एंटोनोव के जल्द अमेरिका वापस जाने की संभावना नहीं है। अमेरिका में उनकी वापसी की तारीख रूस के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के अमेरिका के प्रयासों पर निर्भर करती है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम