मजबूत नेतृत्व चीन के कई वर्षों तक विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण रहा : भारतीय प्रेस विशेषज्ञ

2021-03-23 14:50:25

मजबूत नेतृत्व चीन के कई वर्षों तक विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण रहा : भारतीय प्रेस विशेषज्ञ_fororder_2

साल 2021 चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ है। चीन में इसे मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया विशेषज्ञ संजय सिंह  बघेल ने हाल ही में चाइना मीडिया के साथ एक ख़ास बातचीत में कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के नेतृत्व में चीन ने अपने बलबूते पर पूरे विश्व में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। आर्थिक रूप से वह एशिया में सबसे समृद्ध देश बन चुका है। चीनी नेताओं का कई वर्षों तक एक ही विजन के साथ आगे बढ़ना चीन के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण रहा है।

संजय सिंह बघेल ने आगे कहा कि चाहे प्रौद्योगिकी का क्षेत्र हो, प्रशासन का क्षेत्र हो, या फिर बुनियादी निर्माण का क्षेत्र हो, चीन ने हरेक क्षेत्र में बहुत तेजी से विकास किया है। हार्डवेयर के रूप में या सॉफ्टवेयर के रूप में, आज चीन सबसे बड़ी ताकत बना हुआ है। आने वाले समय में अनेक क्षेत्रों में चीन विश्व में शीर्ष नेतृत्व करने वाला देश बन जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन अन्य देशों से सीखने को बड़ा महत्व देता है और ज्ञान को व्यावहारिक रूप से अपनाने की कोशिश करता है। आज चीन विश्व में लगभग सभी तरह के काम करने में सक्षम है। चाहे उत्पादन का क्षेत्र हो, या सेवा का क्षेत्र, चीन एक बड़ी शक्ति बनकर उभरा है।

भारतीय प्रेस विशेषज्ञ संजय सिंह बघेल ने यह भी कहा कि चीन सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश है। वह श्रमिकों का वर्गीकरण कर उनको पेशेवर प्रशिक्षण देता है और विभिन्न समुदायों की दक्षता के मुताबिक उनको विभिन्न रोजगार देता है। रोजगार पैदा करने में चीन ने बहुत अच्छा काम किया है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं बचा जहां उन्नति नहीं की हो।

चीन की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए बघेल ने कहा कि चीन की उन्नति का सबसे बड़ा राज है उसकी नेतृत्व शक्ति। किसी देश की उन्नति उस देश के नेतृत्व शक्ति पर निर्भर करती है। चीनी नेताओं का कई वर्षों तक एक ही विजन के साथ आगे बढ़ना चीन के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण रहा है।

(वेइतुंग)  

रेडियो प्रोग्राम