सभी लोगों तक पहुंचे वैक्सीन- चीन

2021-03-24 16:49:08

सभी लोगों तक पहुंचे वैक्सीन- चीन_fororder_疫苗

हाल में विश्व में कोविड-19 के कई टीके बाजार में आए हैं, जो विश्व के लिए रोशनी की किरण हैं। लेकिन कुछ देशों की“वैक्सीन राष्ट्रवाद”और वैक्सीन को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कार्रवाइयां विश्व महामारी रोकथाम के सहयोग को नुकसान पहुंचा रही हैं।

हाल में चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित एक न्यूज ब्रीफिंग में चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चाहे चीनी वैक्सीन हो या विदेशी वैक्सीन, जब वह सुरक्षित और विश्वसनीय है, तो अच्छी वैक्सीन होगी। उन्होंने सभी देशों से प्रयास कर वैक्सीन को लोगों की वैक्सीन बनाने की कोशिश करने की अपील की।

विश्व में 10 करोड़ से अधिक लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं और 20 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। चीन की कोशिश मानव जाति द्वारा महामारी को पराजित करने की एक अहम शक्ति बन चुकी है।

वैक्सीन का पहला गुण एक सार्वजनिक उत्पाद है। चीन वैक्सीन के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में लगा है। चीन वैक्सीन के न्यायपूर्ण वितरण की पहली पंक्ति में चलता है। यह चीन द्वारा इस क्षेत्र में किया गया सक्रिय प्रयास है। 7 मार्च की न्यूज ब्रीफिंग में जारी सिलसिलेवार आंकड़ों ने इसे साबित किया है।

चीन में 17 तरह के टीके क्लिनिकल परीक्षण के दौर में हैं, 60 से अधिक देशों ने चीनी वैक्सीन के प्रयोग को अनुमति दी। चीन ने मुफ्त रूप से 69 विकासशील देशों को वैक्सीन सहायता की और 43 देशों को वैक्सीन  निर्यात की। चीन ने विभिन्न देशों के शांति मिशन के सैनिकों को वैक्सीन का चंदा दिया और ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को वैक्सीन प्रदान की। चीन यथार्थ कार्रवाई से विश्व के प्रति अपने वचन का पालन कर रहा है।

लेकिन सिर्फ चीन जैसे कुछ देशों का प्रयास पर्याप्त नहीं है। सभी सक्षम देशों को विकासशील देशों को वैक्सीन प्रदान करनी चाहिए, ताकि विश्व में महामारी को नियंत्रित किया जा सके। चिंताजनक बात यह है कि हाल में वैक्सीन के वितरण में कई समस्याएं उभरी हैं। एक ओर, विश्व में वैक्सीन की उत्पादन क्षमता पर्याप्त नहीं है। कुछ विकसित देशों ने वैक्सीन को अपने पास रखने की पूरी कोशिश की और विश्व में असमानता पैदा हुई। दूसरी ओर, कुछ विकसित देश विकासशील देशों के साथ वैक्सीन साझा नहीं करना चाहते, इसके विपरीत उन्होंने चीन और रूस जैसे देशों को बदनाम किया, जिसे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की व्यापक आलोचना मिली है।

महामारी के विरोध करने वाले हथियार के रूप में वैक्सीन को पूरी मानव जाति की सेवा करनी चाहिए। भूमंडलीकरण के दौर में जब एक देश में महामारी की स्थिति मौजूद रहेगी, तो पूरी दुनिया महामारी को पराजित नहीं कर पाएगी। इसलिए वैक्सीन को सभी लोगों की वैक्सीन बनाना बहुत अहम है।

रेडियो प्रोग्राम