शी चिनफिंग ने ताजिकिस्तान व पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ की फ़ोन वार्ता
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 1 मार्च की रात को ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन के साथ फ़ोन पर बातचीत की।
शी चिनफिंग ने कहा कि गत वर्ष विश्व में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के साथ-साथ बड़ा परिवर्तन हुआ। ऐसी पृष्ठभूमि में चीन व ताजिकिस्तान दोनों देशों की जनता ने मिल-जुलकर काम किया और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की समृद्ध उपलब्धियां हासिल कीं। खास तौर पर महामारी की रोकथाम में दोनों का सहयोग बहुत उल्लेखनीय है। दोनों पक्ष एक दूसरे के केंद्रीय हितों पर आपसी समर्थन देते हैं। इससे जाहिर हुआ है कि चीन व ताजिकिस्तान के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदार संबंध एक उच्च स्तर पर पहुंच गये हैं। चीन ताजिकिस्तान के अपनी संप्रभुता, सुरक्षा व स्थिरता की रक्षा करने का दृढ़ समर्थन देगा, और ताजिकिस्तान के साथ बेल्ट एंड रोड पहल को ताजिकिस्तान की वर्ष 2030 तक राष्ट्रीय विकास रणनीति से जोड़कर दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाएगा।
रहमोन ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व और चीनी जनता की अथक कोशिश से चीन ने गरीबी उन्मूलन कार्य में उल्लेखनीय सफलताएं प्राप्त कीं। ताजिकिस्तान ने इसके लिये बधाई दी। साथ ही ताजिकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में कोविड-19 महामारी की रोकथाम में चीन द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा भी की। ताजिकिस्तान चीन के साथ कोशिश करके राजनीति, अर्थव्यवस्था, व्यापार, सुरक्षा व मानवीय संस्कृति आदि क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करना चाहता है, और दोनों देशों के संबंधों में नयी प्रगति हासिल करना चाहता है।
उधर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 1 मार्च की रात को पोलैंड के राष्ट्रपति आन्द्रेज़ डूडा के साथ फ़ोन पर बातचीत की।
शी चिनफिंग ने कहा कि पोलैंड मध्य व पूर्व यूरोप में एक बड़ा देश और यूरोपीय संघ का एक महत्वपूर्ण सदस्य भी है। साथ ही पोलैंड यूरोप में चीन का व्यापक रणनीतिक साझेदार भी है। चीन हमेशा से चीन-पोलैंड संबंधों के विकास पर बड़ा ध्यान देता है। कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद चीन व पोलैंड ने एक दूसरे को सहायता दी। महामारी की रोकथाम, उत्पादन की बहाली आदि पक्षों में दोनों के बीच अच्छा सहयोग किया गया है। वर्तमान में चीन व पोलैंड को रणनीतिक आदान-प्रदान मजबूत करने, व्यवहारिक सहयोग को गहन करने के अलावा एक साथ विभिन्न चुनौतियों का मुकाबला करना चाहिये। चीन पोलैंड के साथ नव वर्ष में दोनों देशों के संबंधों को और आगे बढ़ाना चाहता है।
डूडा ने कहा कि वर्ष 2016 में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पोलैंड की राजकीय यात्रा की। जिसने पोलैंड-चीन संबंधों को बहुत मजबूती मिली। कुछ समय पहले शी ने सफलता से मध्य-पूर्व यूरोपीय देशों व चीन के बीच वीडियो शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की। यह मध्य व पूर्व यूरोपीय देशों व चीन के बीच सहयोग और महामारी के बाद मध्य व पूर्व यूरोपीय देशों के आर्थिक पुनरुत्थान को मजबूत करने के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही वे महामारी के बाद चीन की यात्रा करने की प्रतीक्षा में हैं।
चंद्रिमा