जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति: चीन द्वारा प्रदान की गई वैक्सीन जिंबाब्वे के लिए जरूरी

2021-03-02 17:04:18

जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एम्मर्सन डंबुडो म्नांगाग्वा ने 1 मार्च को टेलीविजन भाषण दिया। इसमें उन्होंने कहा कि चीन द्वारा प्रदान की गई कोविड-19 वैक्सीन जिम्बाब्वे में जल्द ही प्रतिरक्षण प्राप्त करने के लिए बहुत जरूरी है।

उन्होंने अपने भाषण में जिम्बाब्वे को दो बार वैक्सीन सहायता प्रदान करने के लिए चीन को धन्यवाद दिया। 

गौरतलब है कि चीन द्वारा प्रदान की गई पहली वैक्सीन 15 फरवरी को जिम्बाब्वे पहुंची। ये वैक्सीन जिम्बाब्वे के चिकित्सा कर्मचारियों, बुजुर्गों, अंतर्निहित बीमारियों से ग्रस्त लोगों व पत्रकारों को लगायी गयी हैं। जिम्बाब्वे के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि 1 मार्च तक, जिम्बाब्वे में कुल 21,456 लोगों को चीनी टीके लगाए गए हैं।

जिम्बाब्वे में चीनी राजदूत कुओ शाओछुन ने कहा कि चीन जिम्बाब्वे को वैक्सीन का दूसरा बैच प्रदान करेगा। इसके अलावा जिम्बाब्वे ने चीन से टीके भी खरीदे हैं, जो जल्द ही  जिम्बाब्वे पहुंचेंगे।

(मीरा)

रेडियो प्रोग्राम