अफ्रीकी मुक्त व्यापार क्षेत्र का प्रचालन शुरू

2021-01-26 16:14:29

अफ्रीकी मुक्त व्यापार क्षेत्र का प्रचालन शुरू_fororder_非洲大陆自由贸易区1月1日正式启动

1 जनवरी 2021 को अफ्रीकी महाद्वीप में मुक्त व्यापार क्षेत्र का प्रचालन औपचारिक रूप से शुरू हुआ। यह अफ्रीकी देशों द्वारा एकीकृत बाजार की ओर आगे बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। विशेषज्ञों का विचार है कि इस मुक्त व्यापार क्षेत्र का प्रचालन शुरू होने से अफ्रीकी अर्थव्यवस्था को महामारी से निपटने में मदद मिलेगी और भविष्य में आर्थिक मंदी से बाहर आने तथा अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के लिए रास्ता तैयार होगा।

मई 2019 में अफ्रीकी महाद्वीप में मुक्त व्यापार क्षेत्र का समझौता औपचारिक तौर से प्रभावी हुआ। कोविड-19 महामारी आदि वजहों से इस समझौते का प्रचालन पूर्व योजनानुसार 1 जुलाई 2020 से 1 जनवरी 2021 तक स्थगित किया गया । अफ्रीकी संघ के कुल 55 सदस्य देशों में 54 सदस्य देशों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह क्षेत्र विश्व का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार क्षेत्र बनेगा, जिसमें 54 देश शामिल हैं और इनकी आबादी 1 अरब 20 करोड़ से ज्यादा है।

संयुक्त राष्ट्र की अफ्रीकी व्यापार नीति के विशेषज्ञ नदिये हुइसम ने कहा कि अफ्रीकी महाद्वीप में मुक्त व्यापार क्षेत्र का औपचारिक संचालन शुरू होने से अफ्रीकी अर्थव्यवस्था को महामारी से निपटने में मदद मिलेगी और भविष्य में आर्थिक मंदी से बाहर आने तथा अर्थव्यवस्था के पुनरुत्थान के लिए रास्ता तैयार होगा।

उन्होंने कहा कि इस समझौते का मुख्य लाभ विभिन्न वस्तुओं पर शुल्क खत्म करना है। और यह अंततः लोगों के बीच मुक्त आंदोलन को बढ़ावा देगा। इसलिए मुझे लगता है कि लोगों के पास व्यापार करने के लिए एक व्यापक बाजार होगा और बेहतर निवेश आकर्षित करने में सक्षम होगा। एक व्यापक बाजार में प्रवेश करने से, उनका निवेश अधिक मूल्यवान हो जाता है। इस तरह, नौकरी के अवसर पैदा होंगे। 

संयुक्त राष्ट्र संघ व्यापार और विकास सम्मेलन द्वारा जारी 2019 अफ्रीकी आर्थिक विकास रिपोर्ट से जाहिर है कि 2015 से 2017 तक अफ्रीकी देशों के बीच व्यापार अफ्रीकी महाद्वीप पर कुल व्यापार राशि का 15.2 प्रतिशत था, जबकि यूरोप में यह अनुपात 67.1 फीसदी, एशिया में 61.1 प्रतिशत और अमेरिका महाद्वीप में 47.4 फ़ीसदी था।

विशेषज्ञों का विचार है कि अफ्रीकी महाद्वीप में मुक्त व्यापार क्षेत्र का प्रचालन शुरू होना विभिन्न देशों को विकास को बढ़ावा देने, गरीबी को कम करने और आर्थिक समावेशिता का विस्तार करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। जिससे अफ्रीका में महामारी के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

संयुक्त राष्ट्र की अफ्रीकी व्यापार नीति के विशेषज्ञ नदिये हुइसम ने कहा कि अफ्रीकी महाद्वीप में मुक्त व्यापार समझौते का कार्यान्वयन हमारे लिए इस संकट से उबरने और मजबूत बनने का एक तरीका है। हम भविष्यवाणी करते हैं कि मुक्त व्यापार क्षेत्र समझौते के कार्यान्वयन स्तर के अनुसार, 2040 तक पूरे अफ्रीकी महाद्वीप की जीडीपी में 28 अरब से 44 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि होने की उम्मीद है।

अफ्रीकी संघ के वर्तमान अध्यक्ष देश, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा कि वैश्विक व्यापार विकास की पृष्ठभूमि में, खासतौर पर बहुपक्षवाद व्यापारिक व्यवस्था को धमकी मिलने की स्थिति में इस मुक्त व्यापार समझौते का व्यापक महत्व है। मुक्त व्यापार क्षेत्र अवश्य ही अफ्रीका में निवेश की स्थिति में सुधार करेगा।

उन्होंने कहा कि यदि अफ्रीकी मुक्त व्यापार समझौता सफल होता है, तो हमें अफ्रीकी महाद्वीप के सामने मौजूद राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों को दूर करना होगा। हमें गरीबी, असमानता और अविकसितता की समस्याओं को हल करना चाहिए। हमें 2063 कार्यसूची आकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए अपनी सामूहिक वचन की पुनः पुष्टि करनी चाहिए। हम इस दशक के अंत तक अनवरत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपने दृढ़ संकल्प को नहीं छोड़ेंगे। आर्थिक विकास के बिना कोई प्रगति हासिल नहीं हो सकती। इस समझौते के जरिए अफ्रीकी आर्थिक एकीकरण हासिल करना समूचे अफ्रीका का मुख्य सामूहिक मिशन है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम