श्रीलंका ने अंतरराष्ट्रीय उड़ान और पर्यटन उद्योग बहाल किया

2021-01-22 15:05:07

21 जनवरी को ओमान से आयी एक वाणिज्यिक विमान कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। श्रीलंका का हवाई अड्डा दस महीने बाद फिर अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए खुल गया है। श्रीलंकाई पर्यटन मंत्रालय ने उस दिन चौतरफा तौर पर पर्यटन उद्योग को बहाल करने की घोषणा की।

श्रीलंकाई पर्यटन मंत्रालय के अनुसार वर्तमान में हर दिन आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 2500 से ज्यादा नहीं होगी। पर्यटकों को पहुंचने के बाद न्यूक्लिक ऐसिड रिपोर्ट पेश करने और सुरक्षा व विश्वसनीयता पर्ची संपन्न होटलों में ठहरने की जरूरत है।

श्रीलंका को आशा है कि महामारी की रोकथाम व नियंत्रण की पूर्वशर्त में चालू साल 15 लाख पर्यटक आ सकेंगे। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम