भारत के दस राज्यों और क्षेत्रों में बर्ड फ्लू फैला

2021-01-12 11:37:43

भारत के दस राज्यों और क्षेत्रों में बर्ड फ्लू फैला_fororder_印度禽流感

भारत सरकार ने 11 जनवरी को घोषणा की कि दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में बर्ड फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अभी तक बर्ड फ्लू भारत के दस राज्यों और क्षेत्रों में फैला है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात  में बर्ड फ्लू के मामले दर्ज हुए हैं। संबंधित विभाग ने मृत मुर्गे के नमूने में एच5 अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस का पता लगाया है।

भारतीय मीडिया के अनुसार, राजधानी दिल्ली में लाइव पोल्ट्री के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, और सबसे बड़ा थोक पोल्ट्री बाजार भी बंद हो गया है। हाल के दो दिनों में महाराष्ट्र में लगभग 800 चिकन बर्ड फ्लू की वजह से मारे गए हैं। केरल में पिछले हफ्ते 12,000 बत्तख मारे गए हैं। पिछले दो हफ्तों में हरियाणा में 4 लाख से ज्यादा पक्षी मारे गए हैं। भारत सरकार ने 9 जनवरी से अभी तक कुल 1.6 लाख पक्षियों का मारा है।

भारत की केंद्र सरकार ने महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए दिशानिर्देश जारी किये हैं। अभी तक भारत में बर्ड फ्लू के साथ मानव संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।

(मीरा)

रेडियो प्रोग्राम