वैज्ञानिक सर्वेक्षण से तिब्बत के पारिस्थितिक संरक्षण में मिली सहायता

2021-01-12 15:25:51

वैज्ञानिक सर्वेक्षण से तिब्बत के पारिस्थितिक संरक्षण में मिली सहायता_fororder_3

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के मुताबिक, अगस्त 2017 में छिंगहाई-तिब्बत पठार में दूसरी वैज्ञानिक सर्वेक्षण और अनुसंधान परियोजना व्यापक तौर पर शुरु हुई, तब से लेकर अब तक, तिब्बत में 88 परियोजनाओं का वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया जा चुका है या किया जा रहा है। बड़ी संख्या में वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने छिंगहाई-तिब्बत पठार में जल, पारिस्थितिकी, मानव गतिविधि आदि मुद्दों पर व्यापक तौर पर गहन रूप से सर्वेक्षण और अनुसंधान किया। वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने पृथ्वी के“तीसरे ध्रुव”के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण डेटा और विज्ञान तकनीकी समर्थन किया।

वैज्ञानिक सर्वेक्षण से तिब्बत के पारिस्थितिक संरक्षण में मिली सहायता_fororder_1

  वैज्ञानिक सर्वेक्षण गतिविधियों में हिस्से लोग

वर्तमान में वैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्यों में सिलसिलेवार परिणाम मिले हैं, जिनसे एशियाई जल मीनार, राष्ट्रीय पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण, क्षेत्रीय आपदा निवारण और शमन के लिए प्रौद्योगिकी का समर्थन भी मिला है।

वैज्ञानिक सर्वेक्षण से तिब्बत के पारिस्थितिक संरक्षण में मिली सहायता_fororder_2

दूसरी वैज्ञानिक सर्वेक्षण परियोजना कार्यालय के प्रधान, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के विज्ञान तकनीकी विभाग के प्रमुख त्सील्ये वांगच्ये के मुताबिक, आने वाले समय में संबंधित परियोजना के तहत जल, पारिस्थितिकी, मानव गतिविधियों पर लगातार सर्वेक्षण किया जाएगा, इस दौरान वैज्ञानिक श्रेष्ठ शक्तिओं को एकीकृत कर संयुक्त प्रयास किया जाएगा, ताकि पृथ्वी के“तीसरे ध्रुव”के संरक्षण के लिए सेवा की जा सके।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम