महासचिव के साथ सुन्दर चीन का निर्माण करें

2021-01-11 20:01:02

युवावस्था से ही शी चिनफिंग और चीन के ग्रामीण क्षेत्रों के बीच घनिष्ठ संबंध कायम हुआ। वे ग्रामीण विकास से जुड़े सवाल और गांव वासियों के सुख दुःख को गहराई से समझते हैं। 

उत्तर शानशी प्रांत के ल्यांग च्या-ह गांव में शी चिनफिंग पीली मिट्टी पठार पर रहने वाले लोगों का नेतृत्व कर सूखे शौचालयों की स्थिति सुधारने, बायोगैस संयत्रों का निर्माण करने, सीमित स्थिति में नई ऊर्जा का विकास करने, निवास वातावरण में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध थे। वहीं हपेई प्रांत की चंग तिंग काउंटी में उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के लिए सार्वजनिक शौचालय और जीवन कचरा निपटान संयंत्र का निर्माण करने की निगरानी की। फूच्येन प्रांत में उन्होंने स्थानीय किसानों और मछुआरों के खराब आवास की स्थिति को दूर किया।

शी चिनफिंग हमेशा सुन्दर चीनी गांवों के निर्माण को प्राथमिकता देते हैं। स्थानीय दौरे से महत्वपूर्ण सम्मेलनों तक, वे सदा सदैव आम नागरिकों का ख्याल रखते हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (साल 2012) के आयोजन के बाद से लेकर अब तक, सुन्दर चीन वाली पारिस्थितिक सभ्यता की विचारधारा लगातार समृद्ध हो रही है। संबंधित कदम निरंतर उठाए जा रहे हैं, जिनमें“सुन्दर गांव”सबसे प्रमुख है।  

स्वच्छ जल और हरे-भरे पहाड़, आज के चीन में सुन्दर गांव के निर्माण वाला नया चित्र बनाया जा रहा है।

(श्याओ थांग) 

रेडियो प्रोग्राम