दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बॉक्स का स्थान मिला

इंडोनेशिया के राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा समिति ने 10 जनवरी को पुष्टि की कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बॉक्स का स्थान पता लगा लिया गया है।
इंडोनेशिया के राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने उसr दिन आयोजित प्रेस सम्मेलन में कहा कि खोज और बचाव कर्मियों ने संकेत के आधार पर दुर्घटनाग्रस्त विमान के दो ब्लैक बॉक्स का स्थान ढूंढ लिया है, विश्वास है कि दोनों ब्लैक बॉक्स जल्द ही मिल जाएंगे।
इंडोनेशिया की मीडिया के अनुसार, इंडोनेशिया की नौसेना ने उस दिन सुबह जकार्ता के पश्चिमोत्तर समुद्री क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त विमान का संकेत मिला, और फिर ग़ोताख़ोरों को इस जगह विमान के पिछले हिस्से का मलबा मिला। अभी इंडोनेशियाई राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी, इंडोनेशियाई परिवहन मंत्रालय और इंडोनेशिया की नौसेना एक साथ इस समुद्र क्षेत्र में खोज और बचाव कार्य कर रहे हैं।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने 10 जनवरी को एक वीडियो प्रकाशित किया और सरकार और लोगों की ओर से दुर्घटना से पीड़ित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने संबंधित सभी पक्षों को खोज और बचाव करने, तथ्यों की जांच करने और जल्द से जल्द प्रासंगिक रिपोर्ट जारी करने के लिए अनुरोध किया।
(मीरा)


