• होम
  • न्यूज़
  • रेडियो
  • वीडियो
  • टिप्पणी
  • तिब्बत
  • चीनी कहानी
  • स्वर्णिम चीन के रंग्रा
  • पश्चिम की तीर्थ यात
  • चीनी ज्ञान कोष
  • चीनी भाषा सीखें
ल्हासा:नागरिक स्वास्थ्य व्यायाम महीना गतिविधि शुरु
2021-07-04 18:01:52

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ, तिब्बत की शांतिपूर्ण मुक्ति की 70वीं वर्षगांठ मनाने और साल 2022 पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक खेल समारोह के स्वागत के लिए तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में नागरिक स्वास्थ्य व्यायाम महीना और खेल संस्कृति प्रदर्शनी 3 जुलाई को राजधानी ल्हासा में शुरु हुई।

इस दौरान नागरिक स्वास्थ्य व्यायाम खेल समारोह 3 जुलाई से 14 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पाँच व्यक्ति के फुटबॉल, तीन व्यक्ति के बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, और तैराकी सहित छह बड़े इवेंटों में 23 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, नागरिक स्वास्थ्य व्यायाम महीना 3 से 24 जुलाई तक आयोजित हो रहा है। इसमें फुटबॉल, बैडमिंटन, तैराकी, पारंपरिक राष्ट्रीय खेल (घुड़सवारी, तीरंदाजी आदि), कर्लिंग और स्केटिंग जैसे 10 से अधिक अनुभव कार्यक्रम शामिल हैं।

उधर, खेल संस्कृति प्रदर्शनी 3 जुलाई से 2 अगस्त तक ल्हासा में तिब्बत व्यायामशाला में आयोजित की जा रही है। इसमें कुल 12 प्रदर्शनी हॉल हैं, जो ओलंपिक भावना, राष्ट्रीय खेल, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक खेल, तिब्बत पर्वतारोहण, आम नागरिक खेल, पारंपरिक खेल, प्रतिस्पर्धी खेल, खेल उद्योग, खेल स्कूल, खेल लॉटरी और खेल अनुसंधान आदि विषय से संबंधित हैं। 

(श्याओ थांग)

Links
  • Xinhua
  • China Daily
  • China.org.cn
  • Tibet.cn
  • Chinese Embassy

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.

16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.

16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040