• होम
  • न्यूज़
  • रेडियो
  • वीडियो
  • टिप्पणी
  • तिब्बत
  • चीनी कहानी
  • स्वर्णिम चीन के रंग्रा
  • पश्चिम की तीर्थ यात
  • चीनी ज्ञान कोष
  • चीनी भाषा सीखें
ई-कॉमर्स से गरीबी उन्मूलन करने की फंग शीच्वुन की कहानी
2021-05-19 15:52:30

सुबह पांच बजे जब अधिकांश लोग सो रहे होते हैं, तब दक्षिण-पश्चिमी चीन के छोंगछिंग शहर के पिशान जिले के ताशिंग कस्बे स्थित ल्येनशंग गांव के गांववासी फंग शीच्वुन का काम शुरू होता है। वे कर्मचारियों के साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मिले ऑर्डरों का निपटारा करते हैं, जो एक दिन पहले ग्राहकों ने दिए हैं।

फंग शीच्वुन के कुछ ट्रक तरह-तरह की सब्जियों, फलों और मांस उत्पादों से भरे हैं। वे रोज आसपास के फार्महाउस से ताजा कृषि उत्पाद खरीदते हैं, फिर सुबह सुबह इन्हें छोंगछिंग के बड़े उद्यमों, निर्माण स्थलों, कृषि बाजारों और सुपरमार्केटों तक पहुंचाते हैं। उसके बाद फंग शीच्वुन कार्यालय वापस जाते हैं और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मिले ऑर्डर देखते हैं।

फंग शीच्वुन की उम्र 49 साल है। हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद उन्होंने रसोइया, सेवक और डिलीवरी मैन आदि काम किए। वर्ष 2014 में फंग शीच्वुन ने गृहनगर वापस जाकर व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि हालांकि कई साल तक बाहर काम किया, लेकिन लोग अंततः गृहनगर वापस लौटना चाहते हैं। हाल के वर्षों में गांव में बड़ा विकास हो रहा है, स्थिति बेहतर हो गई है, अवसर भी अधिक हैं।

गृहनगर वापस जाने के बाद फंग शीच्वुन ने 1.3 हैक्टेयर की भूमि पर अंगूर और आडू का रोपण किया और एग्रिटेनमेंट भी खोला। ल्येनशंग गांव में बड़े पैमाने पर अंगूर उगाए जाते हैं, लेकिन बिक्री अच्छी नहीं रही। किसानों को बड़ी मेहनत से उगाने के बाद संतोषजनक आय नहीं होती। फंग शीच्वुन ने देखा कि गांव में उत्पादित फल और सब्जियां बहुत अच्छी हैं, लेकिन बेचने आसान नहीं है और कीमत भी कम है। वे सोचते हैं कि उत्पादों को इकट्ठा कर क्यों न ऑनलाइन बेचने की कोशिश की जाय। फंग शीच्वुन ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन ग्रामीण सुपरमार्केट खोला।

फंग शीच्वुन ने ग्राहकों को ऑनलाइन ग्रामीण सुपरमार्केट का सदस्य बनने के लिए प्रोत्साहित किया। ऐसे में ऑफलाइन ग्राहक ऑनलाइन खरीददार बने। अब करीब 30 बड़े उद्यम इस सुपरमार्केट के सदस्य बन चुके हैं।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए फंग शीच्वुन ने गांववासियों के बहुत सारे कृषि उत्पादों को बेचा। इससे गांववासियों की आय में बड़ी बढ़ोतरी हुई। गांववासी रन थिंगवेई और वू छ्वानवन को इससे बड़ा फायदा मिला।

70 वर्षीय दंपति रन थिंगवेई और वू छ्वानवन के बच्चे बाहर काम करते हैं। दोनों बूढ़े लोग 2 हैक्टेयर भूमि में आड़ू, संतरे और अंगूर आदि फलों का रोपण करते हैं। वे आम तौर पर बाहर नहीं जाते और ऑनलाइन बिक्री के बारे में भी नहीं जानते। फलों की बिक्री अच्छी न होने की वजह से आय अस्थिर थी। स्थिति पता लगाने के बाद फंग शीच्वुन ने उन्हें फल बेचने में सहायता दी और वचन दिया कि जब भी फसल होगी, तब भी सब को बेचा जाएगा। वू छ्वानवन ने कहा कि फंग शीच्वुन की मदद से उनकी आय में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। बस फल बेचने से उनका जीवन समृद्ध हो गया है।

गांववासियों को कृषि उत्पादों की बिक्री में सहायता देने के साथ फंग शीच्वुन आसपास के तीन गरीब गांवों और खानपान संघ के साथ संबंध भी जोड़े और किसानों की आय सुनिश्चित करने में पूरी कोशिश करते हैं। हाल के वर्षों में फंग शीच्वुन की सहायता से 312.26 टन के कृषि उत्पाद बेचे गये, जिसका कुल मूल्य 82 लाख 98 हजार युआन है। 30 से अधिक गरीब किसानों को इससे फायदा मिला।

सुबह कृषि उत्पादों का वितरण करना, दोपहर को ऑर्डर का निपटारा करना, दोपहर बाद कृषि उत्पादों को इकट्ठा करना और रोपण की स्थिति का पता लगाना, फिर शाम को उत्पादों का वर्गीकरण करना, यह रोज फंग शीच्वुन का व्यस्त जीवन है।

ई-कॉमर्स से गरीबी उन्मूलन के जरिए न सिर्फ फंग शीच्वुन के जीवन का नया अध्याय जोड़ा गया, बल्कि आसपास के गरीब किसानों का जीवन भी बेहतर बना है। एक कंप्यूटर और कई ट्रक किसानों और बाजार को जोड़ देते हैं। कृषि उत्पाद लोकप्रिय बने हैं, किसान और समृद्ध होते हैं। और अधिक लोग फंग शीच्वुन की तरह बाहर से गृहनगर वापस लौटकर व्यवसाय शुरू करते हैं और ग्रामीण पुनरुत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Links
  • Xinhua
  • China Daily
  • China.org.cn
  • Tibet.cn
  • Chinese Embassy

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.

16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.

16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040