• होम
  • न्यूज़
  • रेडियो
  • वीडियो
  • टिप्पणी
  • तिब्बत
  • चीनी कहानी
  • स्वर्णिम चीन के रंग्रा
  • पश्चिम की तीर्थ यात
  • चीनी ज्ञान कोष
  • चीनी भाषा सीखें
ग्रामीण पुनरुत्थान में लगे चांग चंग
2021-05-12 11:02:26

कोविड-19 महामारी से कई उद्यमों के विकास पर प्रभाव पड़ा, वहीं काफी ज्यादा लोगों का जीवन भी महामारी की वजह से बदल गया है। युवा ग्रामीण कर्मचारी चांग चंग उनमें से एक हैं।

इससे पहले चांग चंग एक वरिष्ठ गाइड थे। वर्ष 2007 में विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद उन्होंने शांगहाई की पर्यटन एजेंसी में काम करना शुरू किया। करीब 10 सालों में उन्होंने गाइड की हैसियत से चीन के अलावा, कई देशों का दौरा किया और पर्यटन के तमाम अनुभव प्राप्त किए।

वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी पूरी दुनिया में फैलने लगी। इसकी वजह से सीमापार यात्रा स्थगित की गयी, घरेलू यात्रा भी सीमित हुई। चांग चंग के काम पर बड़ा प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में गृहनगर च्यांगशी प्रांत के यीछुन शहर में बड़ा परिवर्तन हुआ है, इसलिए उनके मां-बाप और बहुत दोस्तों ने चांग चंग को गृहनगर वापस लौट कर काम करने का सुझाव दिया। सोच-विचार करके चांग चंग ने शांगहाई छोड़कर यीछुन वापस जाने का फैसला किया।

पिछले साल सितंबर में चांग चंग परीक्षा पास कर यीछुन में एक सरकारी कर्मचारी बने। इस साल जनवरी में वे यीछुन के वनथांग कस्बे के श्वेखो गांव में नियुक्त हुए।

श्वेखो गांव वनथांग कस्बे के दक्षिण पश्चिम इलाके में स्थित है। नीले आसमान और सफेद बादल में गांव बहुत सुंदर लगता है। लेकिन दूर-दराज रहने, यातायात में असुविधा और सूचना से वंचित होने की वजह से श्वेखो गांव लंबे समय से पिछड़ा था। अधिकांश युवा गांववासी काम करने के लिए बाहर गये और बाकी लोग खेती कर आजीविका चलाते थे।

हाल के वर्षों में चीन में ग्रामीण पुनरुत्थान की रणनीति पर ज़ोर दिया गया है। स्थानीय सरकार के नेतृत्व में श्वेखो गांव में पर्यटन का विकास होने लगा। श्वेखो गांव में प्राकृतिक दृश्य सुंदर है, अब कई एग्रिटेनमेंट और होमस्टे भी सामने आ चुके हैं। हर साल 10 लाख से अधिक पर्यटक गांव का दौरा करते हैं और पर्यटन आय 3 करोड़ युआन से अधिक हो गयी है।

चांग चंग का मुख्य काम ग्रामीण पर्यटन का विकास करना है। करीब 10 साल के पर्यटन के अनुभव के सहारे चांग चंग को श्वेखो गांव में विकास का नया मंच मिला। उन्होंने गांव की वस्तुगत स्थिति के अनुसार ग्रामीण वातावरण सुधारने का काम किया और अधिक प्रगति हासिल की। गांववासी चांग चंग की बहुत प्रशंसा करते हैं।

चांग चंग ने कहा कि श्वेखो गांव बहुत सुंदर है। युवा होने के नाते वे यहां पर ग्रामीण पुनरुत्थान बढ़ाने के कार्य में योगदान करते हैं, बहुत अच्छा लगता है।

Links
  • Xinhua
  • China Daily
  • China.org.cn
  • Tibet.cn
  • Chinese Embassy

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.

16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.

16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040