• होम
  • न्यूज़
  • रेडियो
  • वीडियो
  • टिप्पणी
  • तिब्बत
  • चीनी कहानी
  • स्वर्णिम चीन के रंग्रा
  • पश्चिम की तीर्थ यात
  • चीनी ज्ञान कोष
  • चीनी भाषा सीखें
ऑर्गेनिक कृषि के विकास में लगे यांग शिन
2021-04-14 14:25:18

दक्षिण-पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत की राजधानी छंगतू में ह्वाथ्येन नामक पारिवारिक फार्म स्थित है। इसके संस्थापक यांग शिन 15 साल से ऑर्गेनिक कीवी का रोपण करने में लगे हैं। स्छ्वान कृषि विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद यांग शिन छंगतू की फूच्यांग काउंटी जाकर कीवी का व्यवसाय करने लगे और वहां पर ऑर्गेनिक कृषि विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

फूच्यांग काउंटी प्राकृतिक ऑक्सीजन बार के रूप में मानी जाती है, जहां कीवी और संतरे प्रचुरता में होते हैं। साल भर में ताजा फल मिलते हैं। लेकिन स्थानीय किसान अव्यवस्थित रूप से फलों का रोपण करते थे, इसे देखकर यांग शिन को लगा कि वातावरण के अनुकूल कृषि का विकास फूच्यांग काउंटी के लिए महत्वपूर्ण है।

वर्ष 2012 में यांग शिन ने कारोबार की स्थापना की और ऑर्गेनिक कीवी के रोपण और अनुसंधान में मन लगाया। शुरू में उन्होंने तरह-तरह की कठिनाइयों का सामना किया और दो साल का इंतजार किया, उस दौरान कोई आय नहीं हुई। साथ ही ओला वृष्टि के वक्त कीवी पूरी तरह खराब होने की समस्या भी रही। लेकिन यांग शिन ने वचन दिया था कि बच्चों को स्वच्छ और स्वादिष्ट फल देने के साथ सभी लोग चीनी कृषि उत्पादों की श्रेष्ठ गुणवत्ता की प्रशंसा करेंगे। अपना वचन निभाने के लिए यांग शिन रासायनिक खाद का प्रयोग न करने और हाथ से घास काटने पर कायम रहे। कीवी के बीजों का चयन और मिट्टी में सुधार आदि काम वे खुद करते हैं। यांग शिन के फार्म में बेल्जियम से आयातित ड्रिप सिंचाई व्यवस्था का इस्तेमाल किया जाता है और निगरानी व्यवस्था भी है। कीड़ा नियंत्रण के लिए सौर ऊर्जा का प्रयोग किया जाता है। कई वर्षों के प्रयास के बाद यांग शिन का ऑर्गेनिक कीवी वर्ष 2018 में जर्मनी की नूर्नबर्ग अंतर्राष्ट्रीय ऑर्गेनिक उत्पाद प्रदर्शनी में कम कार्बन वाले उत्पाद के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ऑर्गेनिक कीवी के रोपण के आधार पर यांग शिन ने ऑर्गेनिक संतरे और ऑर्गेनिक चाय के रोपण की कोशिश भी की। उन्होंने फूच्यांग ऑर्गेनिक व्यवसाय संघ की स्थापना की। उनके प्रोत्साहन से फूच्यांग काउंटी में ऑर्गेनिक उत्पादों का रोपण क्षेत्रफल 2,800 हैक्टेयर तक पहुंचा है, जहां कीवी, संतरा, चाय, ब्लूबेरी, बांस-अंकुर और चेरी आदि मिलते हैं।

Links
  • Xinhua
  • China Daily
  • China.org.cn
  • Tibet.cn
  • Chinese Embassy

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.

16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.

16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040