आजकल चीन में सर्दियों का मौसम है। उतर-पूर्वी चीन के ल्याओनिंग प्रांत के तानतोंग में उत्पादित स्ट्रॉबेरी बड़ी मात्रा में बाजार में मिलती हैं, जो बहुत मीठी और लोकप्रिय हैं। 26 वर्षीय स्थानीय युवक तोंग शीवांग ऑनलाइन स्ट्रॉबेरी की बिक्री करता है। हाल के दिनों वह बहुत व्यस्त है। आम तौर पर वह देर रात तक ऑर्डर का निपटारा करता है और ग्राहकों को जवाब देता है, फिर दूसरे दिन सुबह भंडार जाकर पैकिंग और वितरण करना पड़ता है।
तोंग शीवांग ने पिछले साल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन दुकान खोली। उसने कहा कि पिछले साल शुरू में कोविड-19 महामारी की वजह से व्यापार पर प्रभाव पड़ा, लेकिन बाद में स्थिति अच्छी दिशा में बदली। प्लेटफॉर्म ने स्ट्रॉबेरी के प्रचार में भी सहायता की। इसलिए सर्दियां आने के बाद ऑर्डर की संख्या लगातार बढ़ रही है। अनुमान है कि इस साल तोंग शीवांग की दुकान की बिक्री 1 करोड़ युआन से अधिक होगी।
व्यापार बढ़ने के चलते तोंग शीवांग ने अपने जीजा के साथ सहकारी उत्पादन समिति की स्थापना की और स्ट्रॉबेरी के रोपण, चुनने और पैकिंग की व्यवस्था स्थापित की। बिक्री का भार उठाने और प्रीमियम खरीद के जरिए 70 से अधिक स्थानीय किसानों की आय में दो गुना की बढ़ोतरी हुई।
चीन के कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कृषि उत्पादों को उत्पादित स्थल से सीधे वितरण करने का व्यापार मॉडल अपनाते हैं। तोंग शीवांग जैसे व्यापारियों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से कई सहायता और उदार नीति मिलती है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने विशेष कृषि उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के साथ ग्रामीण पुनरुत्थान में योगदान भी किया।
तोंग शीवांग को बचपन से ही अपनी प्रतिभा पर भरोसा रहा है। परिवार का बोझ कम करने के लिए उसने विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने के साथ साथ पार्ट टाइम जॉब भी किया। एक बार उसने ई-कॉमर्स से संपर्क किया। तोंग शीवांग ने कहा कि उस समय बहुत इंटरनेट दुकानें ऑनलाइन ग्राहक सेवा की भर्ती करती थी। काम का समय लचीला होने के कारण उसने आवेदन किया। तोंग शीवांग को महसूस हुआ कि ऑनलाइन शॉपिंग बहुत विचित्र है, व्यापारी बस केबल के माध्यम से पूरे देश के ग्राहकों के साथ संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग की विशाल संभावना होगी।
काम में मिले अनुभव और बाजार के विकास के अनुमान के सहारे तोंग शीवांग ने स्नातक होने के बाद ई-कॉमर्स का व्यापार करना शुरू किया। उसने क्रमशः चेस्टनट और नाशपाती जैसे विशेष कृषि उत्पादों की बिक्री की। उस समय हर दिन करीब 150 ऑर्डर होते थे।
जब उसकी दुकान में तानतोंग स्ट्रॉबेरी बिकने लगी, तब ऑर्डर की संख्या एकदम बढ़ी। तानतोंग स्ट्रॉबेरी उत्तर-पूर्वी चीन के ल्याओनिंग प्रांत के तानतोंग शहर का प्रसिद्ध फल है। यह न केवल दिखने में सुंदर होता है, बल्कि रंग लाल है और स्वाद भी मीठा होता है। तानतोंग स्ट्रॉबेरी बहुत बड़ी होती है, जो आम स्ट्रॉबेरी की लगभग दो गुनी होती है। सभी लोग खाने के बाद इसकी प्रशंसा करते हैं।
तोंग शीवांग ने सोचा कि मौका आ गया है। उसने शीघ्र ही व्यापार की दिशा बदली और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अपनी निजी दुकान का विस्तार किया। तोंग शीवांग चाहता है कि अपनी दुकान के जरिए अपने गृहनगर के और ज्यादा अच्छे फल देश के हर क्षेत्रों तक बेचे जाएंगे।
अब तोंग शीवांग का स्ट्रॉबेरी व्यापार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उसके लिए अधिक कर्मचारियों की भर्ती और उत्पादन का विस्तार प्राथमिकता है। ऐसे में ताजा स्ट्रॉबेरी की लगातार आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस मौके पर तोंग शीवांग के जीजा सहायता करने के लिए आये।
जीजा की सहायता में तोंग शीवांग ने शीघ्र ही करीब एक हजार वर्ग मीटर के भंडार का निर्माण किया और आधुनिक उपकरण खरीदे। फल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी स्ट्रॉबेरी हवाई जहाज से ग्राहकों तक पहुंचाये जाते हैं। सिलसिलेवार सुधार के बाद ऑर्डर पूरा करने की क्षमता काफी हद तक बढ़ी।
इसके अलावा, तोंग शीवांग ने अपने जीजा के साथ सहकारी उत्पादन समिति की स्थापना भी की। स्ट्रॉबेरी उगाने वालों के साथ सहयोग समझौता संपन्न करने के जरिए न केवल आपूर्ति की गारंटी की गयी, बल्कि 70 से अधिक किसानों की आय भी बढ़ी।
अब स्ट्रॉबेरी चुनने से भेजने तक सिर्फ 5 घंटे लगते हैं। स्ट्रॉबेरी की अच्छी गुणवत्ता के चलते तोंग शीवांग की दुकान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सबसे लोकप्रिय दुकान बन गयी है। आम तौर पर हर दिन 3 हजार किलोग्राम स्ट्रॉबेरी की बिक्री होती है, जब शॉपिंग कार्निवाल होता है, तब हर दिन 5 हजार किलोग्राम स्ट्रॉबेरी बेचे जा सकते हैं।
हाल के वर्षों में कृषि तकनीक की प्रगति और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के प्रचार के चलते तानतोंग स्ट्रॉबेरी का व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। तानतोंग के तोंगकांग कृषि ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में पूरे तानतोंग में स्ट्रॉबेरी का रोपण क्षेत्रफल 115 वर्ग किलोमीटर से अधिक है, उत्पादन 2 लाख 70 हजार टन तक पहुंचा। तानतोंग में 1 लाख से अधिक लोग स्ट्रॉबेरी के व्यापार से संबंधित काम करते हैं।
तानतोंग स्ट्रॉबेरी के लोकप्रिय होने के बाद न सिर्फ उगाने वालों की आय बढ़ी, बल्कि इससे संबंधित पैकेजिंग और प्लास्टिक सामग्री आदि व्यवसायों का विकास भी बढ़ाया गया। इससे और अधिक किसानों को रोजगार मिला और आय में बढ़ोतरी हुई।
53 वर्षीय फान यिंगयिंग तानतोंग के कुशान कस्बे में रहती है और तोंग शीवांग के भंडार में पैकिंग का काम करती है। आम दिनों में फान यिंगयिंग खेती का काम करती है, जब स्ट्रॉबेरी की फसल होती है, तब वह तोंग शीवांग जैसे व्यापारियों के भंडार में काम करती है। फान यिंगयिंग सुबह 9 बजे से शाम तक पैकिंग का काम करती है और तोंग शीवांग घंटे के हिसाब से उसे भुगतान करता है। हर साल फान यिंगयिंग इस काम से 30 से 40 हजार युआन कमा सकती है, जो उसके परिवार की कुल आय का एक तिहाई हिस्सा है।
अपने अनुभव को देखते हुए तोंग शीवांग को सौभाग्य लगता है। व्यापार के विकास की गति उसकी कल्पना से कहीं तेज हो रही है। तोंग शीवांग एक और बड़े भंडार का निर्माण करने की सोच रहा है और ज्यादा ताजा फल बेचेगा। उसका लक्ष्य है कि इस साल दुकान की बिक्री 5 करोड़ युआन तक पहुंचेगी। ई-कॉमर्स से तोंग शीवांग और अन्य बहुत सारे लोगों का जीवन चुपचाप से बदल रहा है।