• होम
  • न्यूज़
  • फ़ीचर
  • रेडियोो
  • फोटो
  • वीडियो
  • चीनी कहानी
  • स्वर्णिम चीन के रंग
  • पश्चिम की तीर्थ यात्रा
  • चीनी ज्ञान कोष
  • चीनी भाषा सीखें
तिब्बत में वाहनों की संख्या 6.5 लाख से अधिक
2021-01-10 18:31:40

वर्तमान में तिब्बत में आम लोगों के पास मोटर वाहन उपलब्ध होने की गति तेज हो रही है। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के अधीन यातायात प्रबंधन ब्यूरो से मिली खबर के अनुसार, साल 2020 में तिब्बत में रोज 166 नए वाहनों को लाइसेंस प्राप्त होते हैं। 2020 के अंत तक, तिब्बत में 6,56,703 वाहन उपलब्ध हैं, वाहन चालकों की संख्या 6,13,682 है।  

बता दें कि सन् 1951 तिब्बत में शांतिपूर्ण मुक्ति के पूर्व, सिर्फ अल्पसंख्यक कुलीन लोगों के पास गाड़ी होती थी। उस समय तिब्बत में कोई भी आधुनिक सड़क नहीं थी। लेकिन आज, ल्हासा से न्यिंग-ची तक, ल्हासा से नाछ्व्यी तक, जेतांग से कोंगका तक...... एक-एक उच्च स्तरीय राज मार्गों के चलते यातायात सुविधाजनक हो गया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों में सुधार और विस्तार के चलते पूरे तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में सड़क मार्गों की कुल लंबाई 1 लाख 16 हज़ार 7 सौ किलोमीटर है। जिससे नागरिकों को आने-जाने में बहुत सुविधा मिलती है।   

ल्हासा वाहन प्रबंधन केंद्र के उप प्रधान ह्वांग चिनलोंग के मुताबिक, ल्हासा में पंजीकृत साढ़े पाँच लाख की वर्तमान आबादी में से 50 प्रतिशत लोगों के पास अपना वाहन है। उन्होंने कहा कि वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी का मुख्य कारण आम लोगों की आय में इजाफा होना है।

(श्याओ थांग)

Links
  • Xinhua
  • China Daily
  • China.org.cn
  • Tibet.cn
  • Chinese Embassy

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.

16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040