चीन ने मजबूती से बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था की रक्षा

2020-12-28 09:20:37

चीन ने मजबूती से बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था की रक्षा_fororder_u=1603152316,1798975958&fm=26&gp=0

11 दिसंबर 2001 को चीन विश्व व्यापार संगठन यानी डब्ल्यूटीओ का 143वां आधिकारिक सदस्य बना। यह चीन के सुधार और खुलेपन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, चीन और विश्व की अर्थव्यवस्था पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा। विश्व व्यापार संगठन में शामिल होने से अब तक के 19 वर्षों में चीन खुलेपन, समावेश और गैर-भेदभाव के विश्व व्यापार संगठन के मूल मूल्यों और बुनियादी सिद्धांतों की मजबूती से रक्षा करता है। चीन डब्ल्यूटीओ के लिए आवश्यक सुधारों के पक्ष में खड़ा रहा है। इसके चलते मुक्त व्यापार व्यवस्था युग के विकास की जरूरतों के अनुरूप हुई है।

विश्व व्यापार संगठन संयुक्त राष्ट्र से अलग एक स्थायी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, इसका कार्य विवादों की मध्यस्थता करना है। यह व्यापार व्यवस्था का संगठनात्मक और कानूनी आधार है, कई व्यापार समझौतों का व्यवस्थापक, विभिन्न सदस्यों के व्यापार कानून का पर्यवेक्षक भी है। यह व्यापार के लिए विवादों को सुलझाने और वार्ता करने के लिए एक जगह है। यह संस्थान सबसे महत्वपूर्ण समकालीन अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संगठनों में से एक है। इसके सदस्यों के बीच व्यापार की मात्रा दुनिया के अधिकांश हिस्से के लिए है। इसलिए इसे "आर्थिक संयुक्त राष्ट्र" भी कहा जाता है।

विश्व व्यापार संगठन का सदस्य बनने के बाद से अब तक के 19 वर्षों में चीन न केवल आर्थिक वैश्वीकरण के आगे विकास में नई जीवन शक्ति देता रहा है, बल्कि अपने विकास के जरिए विश्व आर्थिक विकास को भी आगे बढ़ाता है। चीन के विदेशी आर्थिक और व्यापार विश्वविद्यालय के डब्ल्यूटीओ अकादमी के अध्यक्ष थू शिनछुएन की नजर में डब्ल्यूटीओ में शामिल होना चीन के सुधार और खुलेपन की प्रक्रिया में मील के पत्थर की घटना है।

उन्होंने कहा कि एक ओर, चीन की तरह बड़े आर्थिक समुदाय ने अपने बाजार खोलने का विस्तार किया, दूसरे शब्दों में, दुनिया के लिए चीनी बाजार खोला गया है। चीनी बाजार कई देशों के व्यापार के लिए, विशेषकर निर्यात के लिए शानदार अवसर प्रदान करता है। बेशक, यह चीन में कई विदेशी कंपनियों के विकास के लिए एक अच्छा मौका मुहैया कराता है। एक आपूर्तिकर्ता के रूप में चीन विश्व बाजार में भाग लेता है और दुनिया को सस्ते और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करता है। इससे विभिन्न देशों में लोगों के कल्याण में बहुत सुधार हुआ है और कीमतों में बहुत कमी आई है।  

वर्तमान में विश्व व्यापार संगठन का काम मुश्किल भरा है। विशेष तौर पर विश्व व्यापार संगठन के व्यक्तिगत सदस्य ने अपीलीय निकाय के न्यायाधीशों के चयन में लगातार बाधा डाली है। 11 दिसंबर 2019 से 7 सदस्यीय डब्ल्यूटीओ अपीलीय निकाय में केवल 1 कर्मचारी बचा है। इस तरह मामले की सुनवाई नहीं हो सकती है। अपीलीय निकाय का काम नहीं किया जा सकता है। इस वर्ष 30 नवंबर तक अपीलीय निकाय के अंतिम सदस्य का कार्यकाल आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया। इस तरह अपीलीय निकाय के सभी सदस्य अपने अपने कार्य से हट चुके हैं।

रेडियो प्रोग्राम