नॉर्वे के राजनयिक बने मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया के नए विशेष समन्वयक

2020-12-22 14:23:02

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनिओ गुटेरेस के प्रवक्ता ने 21 दिसम्बर को घोषणा की कि उस दिन गुटेरेस ने नॉर्वे के राजनयिक तोर वेननेसलैंड को संयुक्त राष्ट्र संघ का मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया का नया विशेष समन्वयक नियुक्त किया है। वे निवर्तमान समन्वयक निकोलय म्लादिनोव की जगह लेंगे।

वेननेसलैंड नॉर्वे के वरिष्ठ राजनयिक हैं, जो हाल में नॉर्वे की मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया के विशेष प्रतिनिधि रहे हैं। 1983 में उन्होंने नॉर्वे के विदेश मंत्रालय में काम करना शुरु किया और लम्बे समय तक मध्य पूर्व मामलों की जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। 2007 से 2011 तक उन्होंने फिलिस्तीनी राष्ट्रीय सत्ताधारी संस्था स्थित नॉर्वे के प्रतिनिधि का पद संभाला। 2012 से 2015 तक वे मिस्र और लीबिया स्थित नॉर्वे के राजदूत रहे।

गौरतलब है कि म्लादिनोव 2015 में संयुक्त राष्ट्र संघ के मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया के विशेष समन्वयक बने और अगले साल जनवरी महीने में उनका कार्यकाल समाप्त होगा। वे लीबिया मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि बनेंगे।

(श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम