दोहरा चक्र बंद होने वाला घरेलू एकल चक्र बिलकुल नहीं होगा : चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी प्रमुख

2020-12-01 09:38:51

चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी ने 27 नवंबर को 14वीं पंचवर्षीय योजना और चीन के विकास पर एक संगोष्ठी आयोजित की। चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष श्ये फूचेन ने इस पर चर्चा करते हुए कहा कि नये विकास ढांचे का फैसला चीन के विकास के वातावरण में हुए परिवर्तन, खासकर चीन के अपेक्षाकृत लाभ में हुए बदलाव के मुताबिक किया गया है। यह फैसला भविष्य में चीन के विकास में व्यवस्थित और गहरा सुधार लाएगा और वैश्विक विकास तथा वैश्विक प्रशासन में सुधार बढ़ाने के लिए कई नये मौके लाएगा।

दोहरा चक्र बंद होने वाला घरेलू एकल चक्र बिलकुल नहीं होगा : चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी प्रमुख

श्ये फूचेन ने आगे कहा कि दोहरा चक्र की रणनीति में घरेलू चक्र प्रधान होगा और बाहरी व घरेलू चक्र एक दूसरे का समर्थन करेगा। वर्ष 2008 विश्व वित्तीय संकट के बाद घरेलू मांग चीनी आर्थिक वृद्धि की मुख्य प्रेरक शक्ति बन गयी है। बृहद घरेलू चक्र का स्थान और भूमिका अधिक महत्वपूर्ण हो चुका है।

उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय अनुभवों को देखा जाए, तो बड़े देश की अर्थव्यवस्था की मूल विशेषता घरेलू मांग की मुख्य भूमिका है। चीन अब विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। चीन के पास 1.4 अरब लोगों की आबादी वाला विशाल बाजार है, संपूर्ण व्यावसायिक व्यवस्था और प्रचुर मानव संसाधन है। चीन को बड़े देश के आर्थिक विकास के नियम का पालन करना होगा और घरेलू आपूर्ति और मांग बढ़ानी होगी।

इसके साथ ही, श्ये फूचेन ने बल देते हुए कहा कि चीनी अर्थव्यवस्था और विश्व अर्थव्यवस्था आपस में गहराई से मिश्रित हो गयी हैं। चीनी व्यवसाय विश्व के कई देशों के व्यवसायों से घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं। विश्व अर्थव्यवस्था में चीन के स्थान की उन्नति और खुलेपन के विस्तार से चीन और विश्व का संबंध अधिक घनिष्ठ होगा।

दोहरा चक्र बंद होने वाला घरेलू एकल चक्र बिलकुल नहीं होगा : चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी प्रमुख

उन्होंने कहा कि दोहरा चक्र बंद होने वाला घरेलू एकल चक्र बिलकुल नहीं होगा। यह असंभव है। वह खुला दोहरा चक्र है, जहां अंतरराष्ट्रीय चक्र सुगम होगा, वहां चीन सक्रियता से भाग लेगा। चीन अधिक ऊंचे स्तर पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों और संसाधनों का प्रयोग करेगा। घरेलू बाजार और अंतर्राष्ट्रीय बाजार अधिक बेहतर ढंग से एक दूसरे के साथ जुड़े रहेंगे।

दोहरा चक्र बढ़ाने की चर्चा पर श्ये फूचेन ने कहा कि पहला, घरेलू मांग का विस्तार बरकरार रखना है। हमें घरेलू मांग के विस्तार और आपूर्ति पक्ष के ढांचागत सुधार को अच्छी तरह से जोड़ना चाहिए। दूसरा, हमें अधिक ऊंचे स्तर पर खुलेपन का जोरदार विस्तार करना है।

उन्होंने यह भी कहा कि हमें बाजार पहुंच के विस्तार से अधिक न्यायपूर्ण बाजार वातावरण तैयार करना और अधिक ऊंचे स्तर पर विदेशी पूंजी का आकर्षण बढ़ाना चाहिए। व्यापार सृजन को गति देने से निर्यात की गुणवत्ता उन्नत करना और आयात बढ़ाना है। हमें बेल्ट एंड रोड़ के गुणवत्ता विकास को बढ़ाना है।

श्ये फूचेन ने आगे कहा कि हमें सृजन को प्रेरक शक्ति अपनानी है। चीन खुलेपन और सहयोग में अपनी वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी सृजन क्षमता उन्नत करेगा। हमें अधिक खुली और समावेशी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग रणनीति को लागू करने से अधिक सक्रियता से वैश्विक सृजन नेटवर्क में समाहित होवना चाहिए।

आगे उन्होंने कहा कि भविष्य में चीन में घरेलू बाजार के नेतृत्व वाली अर्थव्यवस्था की विशेषता अधिक स्पष्ट दिखाए देगी। चीन को दोहरा चक्र और गुणवत्ता विकास बढ़ाने की पूरी शर्तें हैं। (वेइतुंग)     

रेडियो प्रोग्राम