ईरान के वरिष्ठ परमाणु भौतिक विज्ञानी आतंकी हमले में मारे गये

2020-11-28 15:25:17

ईरान के वरिष्ठ परमाणु भौतिक विज्ञानी मोहसेन फखरी ज़ादेह 27 नवंबर को देश की राजधानी तेहरान के पास सशस्त्र आतंकवादियों के शिकार बने। बचाव के बाद उनकी मौत हो गई। ईरान के प्रतिरक्षा मंत्रालय ने 27 नवंबर को इस खबर की जानकारी दी।

देश के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि फखरी ज़ादेह हमले में गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई।

ईरानी मीडिया के अनुसार फखरी ज़ादेह ईरान के रक्षा मंत्रालय की परमाणु योजना के जिम्मेदार व्यक्ति थे। उसी दिन दोपहर बाद तेहरान के पूर्वोत्तर से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अबसाद गांव में उन पर हमला हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि फखरी ज़ादेह की गाड़ी गांव के मुख्य रास्ते पर चलते समय बम से विस्फोट हो गया। फिर गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें कई लोगों की मौत हुई।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम