21 नवंबर : चीन की मुख्यभूमि में कोविड-19 के 17 नये मामले

2020-11-22 15:47:49

चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने 22 नवंबर को कहा कि 21 नवंबर को चीन की मुख्यभूमि में कोविड-19 के 17 नये मामले दर्ज हुए, जिनमें 14 विदेशों से आये हैं और अन्य 3 स्थानीय हैं। 21 नवंबर को मौत का नया मामला और नया संदिग्ध मामला नहीं आया।

21 नवंबर को 9 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली और 1107 लोगों पर चिकित्सा निगरानी खत्म कर दी गई। गंभीर मामलों की संख्या एक दिन पहले की तुलना में 4 अधिक रही।

अब विदेशों से कुल 301 मामले हैं, जबकि संदिग्ध मामला नहीं है। कुल मिलाकर विदेशों से 3775 मामले हैं, जिनमें 3474 ठीक हो चुके हैं।

21 नवंबर की रात को 12 बजे तक चीन की मुख्यभूमि में फिर भी 316 पुष्ट मामले हैं। पुष्ट मामलों की कुल संख्या 86431 रही, जिनमें 81481 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4634 लोगों की मौत हुई।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम