नाम : अखिल पाराशर
जन्मदिन : 15 जुलाई, 1985
रेडियो कार्यक्रम : नमस्कार चाइना, सण्डे की मस्ती
पृष्ठभूमि : 2005 में दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक होने के पश्चात, वकालत की पढ़ाई की। वकालत पढ़ने के साथ-साथ चीनी भाषा और संस्कृति से संबंधित विषयों का अध्ययन किया। वकालत की पढ़ाई खत्म होने के बाद साल 2009 मे पेइचिंग आकर एडवांस चीनी भाषा और संस्कृति का अध्ययन किया। कुछ समय के लिए पेइचिंग स्थित भारतीय दूतावास से जुड़कर चीनी भाषा से संबंधित कार्य किया। पेइचिंग मे भारत की पूर्व राष्ट्रपति श्रीमति प्रतिभा पाटिल के लिए दुभाषिया बनने का अवसर मिला। चीनी भाषा की पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ समय तक एक चीनी कम्पनी मे अनुवादक का काम किया। भारत में कई बड़ी कंपनियों जैसे अमेज़न, वेदांता, ओरियंट क्राफ्ट आदि में चीनी भाषा संबंधित काम किया। इसके बाद 2013 की शुरूआत में चाइना रेडियो इंटरनेशनल से जुड़ गया।
लेखन : कानून पर आधारित "कानून कवरेज" किताब का सह-लेखक। यह किताब आम लोगों के लिए सामान्य कानून की समझ बढ़ाने के लिए लिखी गई है।
कार्यभार : “सेतु संबंध” त्रैमासिक हिन्दी पत्रिका का संपादक भी रहा। इसके अलावा, कई चीनी फिल्मों व टीवी धारावाहिकों का अनुवाद किया।
प्रकाशन : भारतीय व चीनी मीडिया में लेख प्रकाशित होते हैं।
शौक: चीनी व हिन्दी फिल्में देखना और घुमना।
पंसदीदा खेल : क्रिकेट, बैडमिंटन
सपना : दूनिया की सैर करना