चीनी वृद्धों के सुखमय जीवन को सुनिश्चित देते हैं विविध पेंशन मॉडल

2020-11-04 13:00:01 CRI

चीनी वृद्धों के सुखमय जीवन को सुनिश्चित देते हैं विविध पेंशन मॉडल

चीन के कान्सू प्रांत के चिनछांग शहर में 60 उम्र से अधिक लोगों की आबादी 79.6 हजार है, जो वहां की कुल आबादी का 17.37 प्रतिशत भाग है। वृद्धों की देखभाल करने की समस्या अपेक्षाकृत गंभीर रहती है। इधर के वर्षों में चिनछांग शहर ने वृद्धों की देखभाल सेवा को परिपूर्ण बनाने में नये उपाय सोचे हैं। स्थानीय बूढ़े लोग खुशी से अपना जीवन बीता रहे हैं।

सुबह 9 बजे चिनछांग शहर के चिनछ्वान जिला के वृद्धाश्रम सेवा केंद्र का फोन बज रहा है। आसपास के एक वृद्ध व्यक्ति फोन कर वृद्धाश्रम सेवा केंद्र को ऑडर देना चाहते हैं। कर्मचारी ने तुरंत वृद्ध के लिए तदनुरुप सेवा का प्रबंध किया।

इस तरह के सैकड़ों फोन कॉल इस सेवा केंद्र में रोजाना आते हैं। कर्मचारी छ्वेइ ने पत्रकार से कहा कि सेवा केंद्र ऑनलाइन और ऑफलाइन सेवा से स्थानीय बूढ़े लोगों को विविधतापूर्ण सुविधाएं देता है।

हमारे यहां 8 कर्मचारी हैं। चूंकि हमारे साथ कुछ फ्रेंचाइजी हैं, जिनमें सेवक भी हैं, इसलिए कुल मिलाकर हमारे करीब 200 कर्मचारी हैं। हम सभी गृह सेवा देते हैं, साथ ही हमारे मालिश और फिजियोथेरेपी की फ्रेंचाइजी भी हैं। जब वृद्ध ऑडर करते, तो हम फ्रेंचाइजी को बताएंगे। उनके सेवक वृद्धों की सेवा करेंगे।

इस वृद्धाश्रम सेवा केंद्र के पास एक सामुदायिक देखभाल केंद्र है, जहां वृद्ध लोग भोजन करते हैं और मनोंजन करते हैं। 62 वर्षीय श्वू ने अभी-अभी यहां नाश्ता किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी पोते की देखभाल करने के लिए दूसरे शहर गयी है, इसलिए वो रोज यहां खाना खाते हैं।

यहां के उपकरण पर्याप्त हैं और वातावरण साफ-स्वच्छ है। कर्मचारी अच्छी तरह सेवा देते हैं। साथ ही, विविधतापूर्ण खाना उपलब्ध है। यहां का खाना हमारे बूढ़े लोगों के लिए बहुत उचित हैं और दाम भी सस्ता है। खाना खाने के लिए सिर्फ 6 युआन की जरूरत है, जबकि बाहर नूडल खाने के लिए भी कम से कम 8 युआन की जरूरत है।

इस कम्युनिटी के करीब 160 बूढ़े लोग श्वू साहब की तरह रोज यहां खाते हैं। वृद्धों को सुविधा देने के लिए कम्युनिटि के कर्मचारियों ने वीचेट भी खोला है। वृद्ध लोग पहले ही वीचेट पर खाना ऑडर कर सकते हैं, यहां पहुंचने बाद तुरंत गर्म खाना खा सकते हैं।

हर सुबह करीब साढ़े 8 बजे सुश्री वेइ अपनी साथियों के साथ यहां टेबल टेनिस खेलने आती हैं। उन्होंने कहा कि यहां का टेबल टेनिस मैच बहुत जोशभरा है, इसलिए जल्दी आने की आवश्यकता है।

स्थानीय अधिकारी लू फिंग ने पत्रकार से कहा कि हालांकि इस वृद्धाश्रम सेवा केंद्र की स्थापना केवल डेढ़ साल है, फिर भी इसे जल्द ही कम्युनिटी के निवासियों का लोकप्रिय स्थल बन गया है। उन के मुताबिक,

हाल में ज्यादा से ज्यादा निवासी हमारे केंद्र में आये हैं और हमारी गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। हम आशा करते हैं कि विविधतापूर्ण गतिविधियों से नागरिक यहां आते हैं, ताकि नागरिकों को सुविधा दे सके और इनकी खुशियां बढ़ सकें।

77 वर्षीय ल्यू वेइफिंग कान्सू प्रांत के चिनछांग शहर के एक वृद्धाश्रम में रहने वाले एक वृद्ध हैं। उनके पास कोई बेटा-बेटी नहीं है, लेकिन उन्हें लगता है कि यह केंद्र बेटा-बेटी से और अच्छी तरह उनकी देख-भाल करता है। वे वहां एक साल के लिए रह चुके हैं और उन्हें यहां के जीवन के प्रति बहुत संतोष है।

इस केंद्र में 1970 मकान हैं, एक 19 हजार वर्गमीटर बड़ा बूढ़े आदमियों का अस्पताल है, एक वृद्ध विश्वविद्यालय और व्यायामशाला आदि तदनुरूप सेवा उपकरण भी उपलब्ध हैं। यहां विभिन्न वृद्धों के जीवन से मेल खा सकता है। केंद्र की उप जनरल मैनेजर छ्याओ लिश्या ने परिचय देते हुए कहा, बूढ़ा होने के बाद शारीरिक स्थिति में कुछ न कुछ समस्याएं जरूर आती हैं। इसलिए यहां चिकित्सा की मांग बहुत बड़ी है। साधारण निवास कम्युनिटी की तुलना में इस केंद्र में अस्पताल है। इसलिए बुजुर्ग यहां भी इलाज पा सकते हैं। खास तौर पर कुछ बुजुर्गों, जो खुद नहीं चल पाते हैं, के लिए दैनिक नर्सिंग कार्य उनके मकान में पूरा हो सकता है। उनके लिए यहां का जीवन आसान होता है।

रेडियो प्रोग्राम