सीआईआईई से चीन के साथ निर्यात का विस्तार करना चाहता है श्रीलंका

2020-10-27 17:07:05 CRI

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने सितंबर में घोषणा की कि पलिथा कोहोना चीन स्थित नये राजदूत बनेंगे। हाल में चीनी शिनहुआ समाचार एजेंसी की पत्रकार थांग लू ने उनके साथ विशेष साक्षात्कार किया। साक्षात्कार में पलिथा कोहोना ने कहा कि चीन ने महामारी पर कारगर रूप से नियंत्रित करने के बाद तीसरे चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो के आयोजन को सुनिश्चित किया है। श्रीलंका आशा करता है कि इस प्लेटफार्म का अच्छी तरह इस्तेमाल कर अपने उत्पादकों का प्रदर्शन करेगा।

पलिथा कोहोना ने कहा कि श्रीलंका-चीन आर्थिक व व्यापारिक आदान प्रदान के निरंतर गहरा होने के साथ श्रीलंकाई मालों के चीनी उपभोक्ताओं के बीच अति लोकप्रिय हैं। श्रीलंका सीआईआईई के जरिए चीन के साथ निर्यात का विस्तार करना चाहिए।

उनके परिचय के मुताबिक इस साल श्रीलंका मुख्यतः चाय, रबर, मसाला, नारियल, रत्न आदि मालों को चीन लाएगा। साथ ही श्रीलंकाई पर्यटन मंत्रालय और एयर लाइन्स कंपनियां भी सीआईआईई के प्लेटफार्म के जरिए श्रीलंका के पर्यटन का प्रसार करेंगे। हाल में चीन श्रीलंका का दूसरा स्रोत यात्री देश है। श्रीलंका चीनी बाजार को बड़ा महत्व देता है और और अधिक चीनी पर्यटकों को श्रीलंका की यात्रा करने का आकर्षण करने की कोशिश करेगा। श्रीलंका चीनी भाषा की सेवा, भुगतान सिस्टम का नवाचार और चाइनीज खाना प्रदान करने आदि क्षेत्रों में सेवा को उन्नत करेगा।

(श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम