Web  hindi.cri.cn
1212 डायरी
2012-12-13 17:12:12
आज सुबह नाश्ते के बाद साढ़े आठ बजे हम लोग बस से बिङलांग घाटी यानि पान की घाटी के लिये प्रस्थान किये। लगभग चालीस मिनट की यात्रा के बाद हम लोग पान की घाटी पहुंचे। वहां सब से पहले सामुहिक फ़ोटो लिया गया। इस के बाद हम लोग अंदर गये। जहां ली जाति का परंपरागत नृत्य शो हो रहा था। जिस में ली जाति के दैनिक कार्यक्रम के विषय में संगीत और नृत्य के माध्यम से बताया गया। इस के बाद हम लोग कुछ ली जाति के लोगों से भी मुलाकात की। इसी क्रम में चावल से निर्मित शराब का भी स्वाद लिये। उन के परंपरागत पोशाक की बुनाई और कढ़ाई भी देखा। यह जगह बहुत ही सुन्दर और आनंद दायक लगा। सुपारी का पेड़ इस घाटी के सुन्दरता में चार चांद लगा रहे हैं। वहां का दृश्य बहुत ही मनोरम और मनमोहक है। खाना खाने के बाद वहां से लगभग डेढ़ घंटे के यात्रा के बाद सात परियों का पहाड़ यानि छी श्येन लिंग उष्णदेशीय रेनफ़ोरेस्ट पार्क पहुंचे। टिकट लेने के बाद हम लोग चोटी पर चढ़ना शुरू किये, लेकिन 2300 मिटर की ऊंचाई और ऊंचे सीढ़ियों के चलते बहुत लोग बीच में रुक गये। लगभग एक यात्रा के बाद हम सब चोटी पर पहुंचे, जहां आसमान पहाड़ को चुम रहा था। थोड़ी थोड़ी बारिस भी हो रही थी। यहां पर सामुहिक फ़ोटोग्राफ़ी भी किया गया। यहां का दृश्य बहुत ही शानदार लग रहा था। तेज़ हवा भी चल रहा था। कुछ देर आराम करने के बाद हम लोग नीचे उतर आए। सभी लोग काफ़ी थक गये थे। आज का भ्रमण बहुत ही आनंददायक और यादगार था। प्रति दिन हम लोग एक नया चीज़ देख रहे हैं, जो अपने आप में सुन्दर और अलग है। आशा करते हैं कि कल की यात्रा भी इसी तरह अच्छा से बितेगा।
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040