Web  hindi.cri.cn
थू मन चियांग औद्योगिक विकास सहयोग क्षेत्र
2012-07-18 18:58:44

इस क्षेत्र में चीन और उत्तर कोरिया के द्वारा सफलता पूर्वक रासन आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्र की स्थापना की गई। यहां पर छांगछुन-चिलीन-थूमनचियांग औद्यौगिक क्षेत्र के विकास के साथ-साथ, चीन-रूस राजमार्ग, चीन-मंगोलिया राजमार्ग के विकास में भी महत्वपूर्ण प्रगति हासिल किया गया है। छांगछुन-चिलीन-थूमनचियांग औद्यौगिक विकास क्षेत्र के विकास में हुन छुन शहर महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। इसलिए इस प्रोजेक्ट को हुन छुन अंतरराष्ट्रीय सहयोग के अंतर्गत रखा गया है। हुन छुन अंतरराष्ट्रीय सहयोग जोन ने चीन और अन्य देशों के साथ सहयोग के लिए एक नया मंच प्रदान किया है। राष्ट्रीय सुधार और विकास आयोग ने थू मन चियांग औद्यौगिक सहयोग क्षेत्र के विकास के लिए कुछ सुझाव भी पेश किए हैं। वर्ष 2009 में छांगछुन-चिलीन-थूमनचियांग प्रोजेक्ट पारित होने के बाद हुन छुन शहर चीन व अन्य देशों के साथ संपर्क का नया खिड़की बन गया। चीनी सुधार व विकास आयोग के अनुसार, हुन छुन, येन ची, लुंग चींग और थू मन इस सहयोग में मुख्य भूमिका निभाएंगे जबकि छांगछुन और चिलिन शहर मुख्य रूप से सहयोग करेंगे।

छांगछुन-चिलीन-थूमनचियांग विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद, चीनी राज्य परिषद, राष्ट्रीय सुधार और विकास आयोग और संबंधित विभाग के मदद से इस क्षेत्र में वैज्ञानिक तरिकों से विकास पर जोर दिया गया है। वर्ष 2011 में इस प्रांत का जीडीपी पहुंचकर 1053.1बिलियन युवान हो गया जोकि वर्ष 2009 के अनुपात में 332.8 बिलियन युवान ज्यादा था। दूसरे प्रांतों की अपेक्षा इस प्रांत में विदेशी निवेश में भी 38.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इस प्रोजेक्ट के तहत छांगछुन और चीलिन शहर को संयुक्त रूप से विकास का अवसर प्राप्त हुआ है। इस योजना के अनुसार छांगछुन शहर इस प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका निभा रही है जबकि चीलिन शहर सहायक भूमिका निभा रही है। इस योजना के मुताबिक दोनों शहरों और उपनगर क्षेत्रों में आठ कार्यकारी क्षेत्रों की स्थापना की गयी है जिसमें उत्तर-पूर्वी छांगछुन विकास पायलट प्रोजेक्ट, छांगछुन शीशीन आर्थिक-तकनिकी विकास जोन, छांगछुन रेलवे मशीनरी औद्यौगिक जोन, साइनो-सिंगापुर फुड जोन आदी शामिल है। दोनों शहरों ने इस क्षेत्र में चार अंतरराष्ट्रीय औद्यौगिक क्षेत्र स्थापना करने का भी फैसला किया है जोकि ऑटोमोबाईल, पेट्रोकेमिकल, आधुनिक कृषि तकनिक और रेलवे मशीनरी आदी क्षेत्र में विकास करेगी।

छांगछुन-चिलिन-थूमन चियांग विकास परियोजना की शुरूआत से थूमन चियांग नदी क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण प्रगति प्राप्त किया गया है। छांगछुन-चिलिन-थूमन चियांग विकास परियोजना के अंतर्गत हुन छुन एक मात्र ऐसा शहर है जो चीन, रूस और उत्तर कोरिया के सीमा पर स्थित है। इस शहर से तीनों देशों की सीमाएं मिलती हैं। यहां पर रूस, जापान, कोरिया और ची कांग औद्यौगिक क्षेत्र का निर्माण भी शुरू हो चुका है जिसका मुख्य कार्य निर्यात को बढ़ावा देना है। हुन छुन शहर को मुख्य आर्थिक केंद्र बनाने के लिए यहां पर यातायात का विकास बहुत तेजी के किया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार के विकास के लिए राजमार्गों के निर्माण के साथ-साथ रेल मार्गों और समुद्री मार्ग के विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। छांगछुन से हुन छुन शहर को जोड़ने वाली एक्सप्रेस वे पर यातायात परिचालन भी शुरू हो चुका है। वर्तमान में छांगछुन से हुन छुन की दूरी सिर्फ 5 घंटे में पूरी की जाती है जोकि पहले 10 घंटे में पूरा किया जाता था। छांगछुन शहर को चीलिन शहर से जोड़ने के लिए 111 किलोमीटर अंतर्शहरी रेलमार्ग का निर्माण किया जा रहा है। इस रेलमार्ग के निर्माण के बाद छांगछुन से हुन छुन की दूरी सिर्फ दो घंटे में पूरी की जा सकती है। समुद्री यातातात के क्षेत्र में हुन छुन को रूस के कामेशोवाया शहर से जोड़ने का काम जारी है, वहीं चीलिन और बूसान तथा निगीता को भी जोड़ने का काम चल रहा है। इस मार्ग के पूरा होने के बाद चीलिन और बूसान के बीच की दूरी सिर्फ डेढ़ दिनों में पूरा किया जा सकता है वहीं चीलिन और निगीता के बीच की दूरी सिर्फ 22 घंटे में पूरी की जा सकती है। वोन चिंग और री राजीन बंदरगाह मार्ग भी पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में हुन छुन से शांगहाय समुद्री मार्ग के द्वारा जाया जा सकता है।

चीनी राज्य परिषद के रणनीतिक सुझाव के अनुसार, चीन का उत्तर-पूर्वी एशिया के देशों के साथ सहयोग में हुन छुन शहर केंद्रीय भूमिका निभाएगी वहीं छांगछुन-चिलिन-थूमन चियांग औद्यौगिक क्षेत्र सहायक भूमिका के तौर पर काम करेगी। इस सुझाव में अगले दस सालों के विकास पर भी ध्यान दिया गया है। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2015 से पहले सभी आधारभूत संस्थापनों के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। वर्ष 2020 से पहले इस क्षेत्र में सभी सुविधाओं से युक्त आर्थिक क्षेत्र का निर्माण किया जाएगा। सीमा पार व्यापार क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल किया जाएगा।

थूमन चियांग औद्यौगिक क्षेत्र में उद्योग के विकास के अलावा पर्यटन के विकास पर भी जोर दिया गया है। इस क्षेत्र के अंतर्गत छांगछुन लोटस माउंटेन टूरिस्ट रिजोर्ट का विकास, चिलिन पेइ ता हू आइस स्नो जोन की स्थापना भी की जा रही है। इस पर्यटन क्षेत्र की स्थापना से सीमांत देशों के पर्यटकों को भी आकर्षित किया जाएगा।


1 2
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040