Web  hindi.cri.cn
स्वयंसेवकों की कहानी
2012-02-17 18:25:24

छोटी बर्ड हॉट लाइन किसान मजूदरों को प्रशिक्षण देता है, जिस का लक्ष्य है किसान मजदूरों को जल्द से जल्द शहरी जीवन में शामिल करना। वर्ष 2008 में छोटी बर्ड हॉट लाइन ने शेन यांग में पुस्तकालय की स्थापना की, और किसान मजदूरों को निःशुल्क रुप से किताब पढ़ने का मौका देती है।

शेन यांग छोटी बर्ड हॉट लाइन की कर्मचारी ल्यू छाओ 25 वर्षीय है, और विश्वविद्यालय छात्र होते समय उस ने छोटी बर्ड हॉट लाइन में भाग लिया था और स्वयंसेवक से एक कर्मचारी बन गयी है।

 इस हॉट लाईन का प्रमुख कार्य मजदूरों को अपने कार्य के बारे में परिचय देना है तथा उन्हें कोई समस्या होने पर उसका निदान करना है। इसके लिए वे मजदूरों से उन्हें फोन करने का आग्रह करते हैं। इसके अलावा मजदूरों के रोजगार की समस्या को हल करना, शहरी जीवन में सम्मिलित होने का प्रशिक्षण देना। किसान मजदूरों को शहर के बारे में बुनियादी जानकारी की भी कमी होती है, जैसे- ट्रैफिक लाईट पार करना आदी। क्योंकि गांवों में ट्रैफिक लाईट नहीं होती है इसलिए उन्हें सड़क कैसै पार करना है मालूम नहीं होता है।

ल्यू छाओ का कहना है कि बहुत लोगों ने उसे पूछा कि स्नातक होने के बाद वह यहां काम करने क्यों आयी। उसका जबाब था क्योंकि छोटी बर्ड हॉट लाईन में आपसी सहायता की भावना मौजूद है।

 हमारा सपना है कि, हम अपने प्रयासों से ज्यादा से ज्यादा किसानों अथवा मजदूरों को मदद दे सकें। लेकिन कुछ किसानों का मानना है कि हमारी पास इतनी क्षमता नहीं है। लेकिन कुछ किसानों की समस्याओं को सफलतापूर्वक हल करने के बाद उनके विचारों में परिवर्तन आया और बहुत सारे किसान हमारी कार्यक्षमता पर विश्वास करने लगे हैं।

इस संस्था के कर्मचारियों के अलावा, छोटी बर्ड हॉट लाइन की सफलता का दूसरा आधार है वकील ली छाओ । वे वर्ष 2008 में छोटी बर्ड हॉट लाइन के सदस्य बने थे।

 मेरे विचार में यह मंच एक सामाजिक कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है, इसलिए मैं पेशे से वकील होने के नाते इसका सदस्य बन गया। मेरी आशा है कि कानूनी प्रशिक्षण के द्वारा अधिक से अधिक किसानों में यह चेतना पैदा कर सकूं। इससे सारा समाज समृद्ध हो सकेगा।

ली श्याओ हाओ की कहानी में वापस आते हैं। छोटी बर्ड की मदद से वह मालिश कंपनी की स्थापना करने में सक्षम हो सके तथा बहुत तेज गति से वृद्धि भी हुआ।

 अब मेरे पास दो मालिश कंपनी हैं, हमारी कंपनियों में 99 प्रतिशत गांव से आईं कर्मचारी है। उनकी आय तो बहुत अच्छी है।

वर्ष 2011 में छोटी बर्ड हॉट लाइन की स्थापना के 6 साल पूरे हो चुके हैं। अब शांगहाई में भी उसकी एक शाख है। अब हर दिन छोटी बर्ड हॉट लाइन की कर्मचारी व्यस्त रहती है।

 "नमस्ते, यह छोटी बर्ड हॉट लाइन है

नमस्ते, मैं एक किसान मजदूर हूं, मेरा नाम है ली चिन लोंग, मुझे आपकी मदद चाहिए।

अच्छा, बोलिए"


1 2
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040