Web  hindi.cri.cn
चीन का प्रसिद्ध पहा़ड़ --- लूशान
2012-09-12 10:50:05

लुशान च्यांगशी प्रांत का एक प्रसिद्ध पहाड़ है। वहां सभी 90 से अधिक इस तरह के पहाड़ 25 किमी. में फैले हैं। जो कि शानदार, अद्वितीय, विशिष्ट तथा सुन्दर हैं। वहां तमाम सुंदर दृश्य है, जैसे हरे-हरे पर्वत, बर्फ की तरह झरना, सागर की तरह बादल आदि। इसके अलावा, अधिकतर चीनी-विदेशी पर्यटक लुशान की गर्मियों में शांत और आरामदायक जलवायु में आकर्षित होते हैं।

यह लूशान प्रसिद्ध बादलों का सागर है। अगर आप सूर्योदय के समय लूशान में हैं, तो आप धूप में लूशान के सुनहरे समुद्र का आनन्द उठा सकते हैं।

लुशान का झरना चीन के सबसे सुन्दर झरनों में से एक है। प्राचीन चीनी कवि ली पाई ने अपनी कविता में लुशान के झरने को आकाशगंगा कहा है।

सर्दियों में लूशान में बर्फ के दर्शन भी खूब सुन्दर होते हैं, पेड़ बर्फ से पूरी तरह ढक जाते हैं। पेड़ की शाखाएं हवा में लहराती है, शाखाओं पर बर्फ सितारों की तरह चमकती है।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040