चायुक्वान दर्रा मिंग राजकाल की लम्बी दीवार के पश्चिमी छोर पर है, जो लम्बी दीवार में सब से बड़े पैमाने वाले व सब से अच्छी तरह संरक्षित प्राचीन सैनिक किला है, और"दुनिया में प्रमथ आलीशान दर्रा"माना जाता है।
चायुक्वान दर्रे का निर्माण मिंग राजवंश के हुंवू शासनकाल के पांचवें साल (ईस्वी 1372) में शुरु हुआ था। निरंतर 168 सालों के निर्माण के बाद सन् 1540 में निर्माण पूरा हो गया। अब तक इस का 600 से अधिक सालों का इतिहास है। चायुक्वान दर्रे का भू-क्षेत्रफल लगभग 33.5 हज़ार वर्ग मीटर है। अनुकूल भू-स्थिति होने के कारण चायुक्वान दर्रे में हमला बोलने तथा प्रतिरक्षा करने की सामरिक व्यवस्था थी। निकटस्थ लम्बी दीवार, दुर्ग, गढ, अग्नि सूचना चबूतरों और अन्य सैनिक संस्थापनों के साथ एक सुदृढ़ सामरिक रक्षा तंत्र कायम हुआ था।