Web  hindi.cri.cn
यांग चोउ
2012-07-16 14:22:29
यांग चोउ दक्षिण चीन स्थित एक सुंदर पर्यटन शहर है। यांगत्सी नदी व पेइचिंग-हांगचोउ नहर यहां मिलती हैं। एक हज़ार साल पहले यांग चोउ पूर्वी विश्व में एक प्रसिद्ध शहर बन गया था। तीन सौ साल पहले यांग चोउ काफी समृद्ध था और चीन का 8वां बड़ा शहर बन गया था। यहां की जनसंख्या 5 लाख से ज्यादा है। वह 18 वीं के अंत से 19वीं सदी के आरंभ तक विश्व के दस शहरों में से एक था।

उसका ढाई हज़ार साल पुराना इतिहास है। वहां प्राचीन काल के कई अवशेष मिलते है, जिनमें चीन की सबसे पुरानी नहर, हान व सुई वंश के सम्राटों की कब्र, थांग व सुंग वंश के पुराने शहर के अवशेष, दक्षिण व उत्तरी चीन की शैली वाले उद्यान, पुरानी सड़क व मकान शामिल हैं। यांग चोउ में लोग पैदल ही उद्यान की यात्रा कर सकते हैं, नाव में बैठे यांग चोउ का आकर्षण नजारा देखने के साथ-साथ विभिन्न संग्रहालयों में यांग चोउ के ऐतिहासिक बदलाव को भी महसूस कर सकते हैं।


1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040