Web  hindi.cri.cn
श्या मन
2012-07-16 14:21:02
श्या मन पूर्व दक्षिण चीन में स्थित एक तटवर्ती शहर है। चीन में अन्य लंबे इतिहास वाले शहरों की तुलना में श्या मन का इतिहास बहुत पुराना नहीं है। लेकिन कम समय में ही श्या मन की संस्कृति काफी समृद्ध हो गयी। श्या मन का मौसम सदाबहार है और प्राकृतिक दृश्य भी सुंदर हैं। श्या मन का पर्यावरण देश में सबसे अच्छा है। सागर के नजदीक स्थित होने के कारण श्या मन की हवा बहुत स्वच्छ है। श्या मन में हजारों पक्षी (egret) पाए जाते हैं, जो यहां आने वालों का मन मोह लेते हैं। क्योंकि श्या मन का भौगोलिक आकार एक एग्रेट जैसा है, इसलिए उसे एग्रेट द्वीप के नाम से भी जाना जाता है।

19वीं सदी के मध्य में चीन के बंद द्वार को ब्रिटेन की गोलाबारी में खोला गया। श्या मन सबसे पहले विदेशों को खुलने वाले पांच शहरों में से एक था। इसके बाद श्या मन के अधीनस्थ कू लांगयु नामक द्वीप पश्चिमी ताकतों का ठिकाना बना गया, जिस पर विभिन्न देशों के मिशनरियों, काउंसलरों व व्यापारियों ने विभिन्न शैलियों की इमारतें बनायीं। इस तरह इस द्वीप को विभिन्न देशों के निर्माण का संग्रहालय भी कहा जाता है।

श्या मन स्थित श्या मन विश्वविद्यालय को चीन में सबसे सुंदर कैंपस माना जाता है।


1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040