लगभग 100 साल एक रूसी इंजीनियर जिसे फ्रांस की संस्कृति में बहुत रूची थी, फ्रांस के शहरी निर्माण मैप को लेकर ता ल्यैन आया और इस सुदूर पूर्व भूमी पर पूर्वी पेरिस का निर्माण करना चाहा। इससे ता ल्यैन शहर की एक विशेषता बनी, यानी चौक को केंद्र में रखकर चारों ओर सड़कों का निर्माण किया गया।
इसके अलावा, यहाँ पर अनेक रूसी और जापानी स्टाइल वाली सड़के, मुहल्ले, गली और इमारतें है, जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यहाँ आने के बाद ऐसा लगता है जैसे आप पूर्वी और पश्चिमी संस्कृति के आदान-प्रदान हॉल में आ गए हों।