Web  hindi.cri.cn
ता ली
2012-07-04 12:41:22
ता ली शहर का पूरा नाम ता ली बेई जाति स्वायत प्रिफ़ेक्चर है, जो दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में स्थित है। इसके पूर्व में अरहेई है, जबकि पश्चिम में द्यैनछांग पहाड़ है। यहां का मौसम सुहावना है और भूमि उपजाऊ है। ता ली का प्राकृतिक सौंदर्य बहुत मनोरम है, जिसमें श्याग्वैनफ़डं, शांगग्वैनह्वा, छांगशैनश्वेई, अरहेईय्वैई आदि कई मशहूर पर्यटन स्थल हैं। ता ली दक्षिण पश्चिम चीन के सीमांत क्षेत्र में अपेक्षाकृत विकसित स्थल है। लगभग 4000 साल पहले यहां आदिम मानव निवास करते थे।

यहां की संस्कृति रंग-बिरंगी और विविधतापूर्ण जातीय रिति-रिवाजों से भरपूर है। प्राचीन काल में यह शहर युन्नान प्रांत की राजनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक केंद्र होने के नाते, यहां पर अनेक जाने माने व्यक्तियों का भी निवास था और यह पश्चिम युन्नान प्रांत के मशहूर शहरों में से एक था। यहां पर ज्यादातर बेई जाति के लोग रहते हैं। इतिहास में यहां पर अनेक मशहूर व्यक्ति पैदा हुए हैं। खा़सतौर पर चीन के मिंग व छींग राजवंशों के दौरान (14वीं शताब्दी से 19वीं शताब्दी तक), इस शहर ने चीनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भंडार के लिए अनेक मूल्यवान शास्त्रों का योगदान दिया है।


1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040