Web  hindi.cri.cn
चिंग त चन
2012-07-04 12:37:47
चिंग त चन विश्वविख्यात चीनी मिट्टी बर्तन की राजधानी है, जो दक्षिण पूर्वी चीन के च्यांग शी प्रांत में स्थित है। चिंग त चन चीन के राष्ट्रीय दर्जे वाले जाने माने ऐतिहासिक व सांस्कृतिक शहरों में से एक है।

चिंग त चन में मिट्टी के बर्तन बनाने वाला इतिहास 1700 साल से अधिक पुराना है। मिट्टी बर्तन उद्योग से जुडे धरोहर, मिट्टी बर्तन बनाने की तकनीक व मिट्टी बर्तन उद्योग के विशिष्ट रीति रिवाज चिंग त चन के पर्यटन विकास के मुख्य संसाधन है।

चिंग त चन में न सिर्फ बडी संख्या वाले प्राचीन समय के मिट्टी बर्तन खोदे गये हैं, बल्कि अभी भी बडी मात्रा में प्राचीन कलाकृतियां दबी हुई हैं। यहां प्राचीन समय के बडे पैमाने वाली संपूर्ण पोरसिलिन उद्योग व्यवस्था मौजूद है, जो कच्चा पदार्थ के उत्पादन स्थलों, पुराने मार्गों, बंदरगांह, आवां, दुकानों व सरकारी इमारतों से गठित है।


1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040