Web  hindi.cri.cn
छंग त
2012-07-04 12:34:02
छंग त उत्तरी चीन का एक मनोहर पर्यटन-शहर है, जो राजधानी पेइचिंग से पूर्वोत्तर में कोई 200 कि.मी दूर स्थित है। हरे-भरे पहाड़ों से घिरा होने के कारण वह देश में एक प्रमुख ग्रीष्मकालीन विश्राम-स्थल भी है। हर साल जुलाई से सितम्बर तक के बीच बड़ी संख्या में लोग गर्मी से बचने हेतु यहां आते हैं।

छंग त विशेष स्वाद वाला एक सांस्कृतिक शहर भी है। वह 5000 साल पहले पूर्व की `लाल पहाड़ी संस्कृति` का केंद्र और उत्तरी चीन के घुमंतू चरवाहों व खेती करने वाले ग्रामीणों का संगम-स्थल भी है। यह भी उल्लेखनीय है कि छंग त चीन के अंतिम सामंती राजवंश—छिन राजवंश की सहायक राजधानी भी थी। उस समय हर साल के ग्रीष्म काल में महाराजा पेइचिंग में अवस्थित अपने निवास को छोड़कर छंग त आते थे, जहां वे सुहावने मौसम में शिकार करते थे और सुन्दर उद्यान में घूमते थे। उससमय बना गर्मी से बचने वाला शाही उद्यान इससमय भी दुनिया में सुरक्षित सब से बड़ा शाही उद्यान माना गया है।


1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040