Web  hindi.cri.cn
नान चिंग
2012-06-20 14:04:55
नान चिंग, पूर्वी चीन के यांगत्सी नदी के निचले तट पर स्थित है। शी आन, पेइचिंग, लुओयोंग के साथ यह चीन की चार प्राचीन राजधानियों में शामिल है।

इतिहास में अनेक राजवंशों ने यहां अपने राजधानी की स्थापना की। नान चिंग शहर में चीन के विभिन्न राजवंशों की संस्कृति शामिल है, जिनमें मिंग, छिंग राजवंश व चीन गणराज्य की संस्कृति सबसे विशेष है।

नान चिंग एक ऐसा शहर है ,जहां प्राकृतिक दृश्य व ऐतिहासिक अवशेषों का अच्छा सामंजस्य है। यहां पर मिंग राजवंश की लंबी दीवार को अच्छी तरह संरक्षित रखा गया है। यहां की प्रसिद्ध छिन ह्वाय नदी शहर के मध्य से गुजरती है जिसके दोनों किनारों पर सफेद दीवार और काली टाईल्स से बनी मिंग व छिंग राजवंश की इमारत खड़ी है। नान चिंग शहर में भ्रमण के दौरान प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ ऐतिहासिक अवशेषों की सुंदरता भी महसूस होती है।


1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040