Web  hindi.cri.cn
ची लीन
2011-08-28 19:46:15

ची लीन चीन के एक शहर का नाम भी है और एक प्रांत का भी। ची लीन उत्तर-पूर्व चीन में स्थित ची लिन प्रांत का एक सुंदर शहर है। इस शहर की सुंदरता में इसके चारों ओर खड़े पहाड़ चार चाँद लगा देते हैं। इन्हीं पहाड़ों से सुंग हुआ नदी बहती हुई निकलती है और शहर के बीचोंबीच से गुजरती है। लगभग 300 साल पहले छींग राजवंश के सम्राट खांग सी जब यहाँ पहुँचे तो उन्होंने एक कविता की रचना की और उसकी कविता में इस शहर को नदियों का शहर की संज्ञा दी गयी । जाड़े के आगमन के साथ ही यह शहर बर्फ का शहर बन जाता है। ची लीन शहर के पर्यटन विभाग के निदेशक वांग त शुन ने बताया कि चीलिन शहर में 11 स्किंग मैदान हैं।

इस शहर से सब से ज्यादा दूरी पर स्थित एक स्किंग मैदान चीन का प्रसिद्ध राष्ट्रीय स्किंग मैदान है जिसका नाम है पेइ ता हू। यह मैदान शहर से 53 किलोमीटर दूर स्थित है। दूसरे स्किंग मैदान जैसे चु छ्यो शान, वू चा शान, मिंग शान लु चोउ आदि शहर से काफी नजदीक हैं। जिनमें से पेइ शान मैदान शहर के बीच में स्थित है। यह सभी मैदान स्किंग के लिए प्रसिद्ध हैं।

हाल में हम लोगों ने यहाँ के एक स्किंग क्षेत्र का दौरा किया जिसका नाम है पेइ शान बर्फिला मैदान। यहाँ पर सिर्फ दो स्की रनवे हैं और दो स्किंग मैदान तथा तीन प्रकार के लोकप्रिय स्किंग क्रिड़ाएं हैं । यहाँ पर हमारी मुलाकात कुछ मलेशिया से आए चीनी मूल के लोगों से हुई। वे काफी प्रफुल्लित थे। उन्होंने कहाः

यहाँ पर बिलकुल दूसरे प्रकार का आनंद है। उन्होंने हँसते हुए कहा कि टीवी देखने के वक्त मलेशिया देश में बहुत गर्मी है, लेकिन यहाँ बहुत ठंढ है। बहुत अच्छा लग रहा है।

स्किंग मैदान में पहुँचने पर हम लोग बहुत उत्तेजित हो गए। यहाँ आने के बाद स्किंग करना आवश्यक है। 69 वर्षिय श्रीमान ची यहाँ के स्थानीय निवासी हैं। वे साठ साल के उम्र में सेवानिवृत होने के बाद से स्किंग सीख रहे हैं और वर्तमान में स्किंग क्लब के सदस्य हैं। उन्होंने कहाः

चीन के उत्तर भाग में लगभग छह महीने तक सर्दी होती है। जाड़ों में यहाँ पर स्किंग के अलावा कोई दूसरा मनोरंजन का साधन नहीं है। पेइ शान स्किंग मैदान की जगह भी अच्छी है। यह शहर के बीचोंबीच स्थित है। यहाँ का प्रबंधन भी दूसरे स्किंग मैदानों से अच्छा है और टिकट भी ज्यादा मँहगा नहीं है। इस मैदान की चारों तरफ का वातावरण भी काफी आनंददायक है।

वांग त शुन ने कहा कि अगर ची लीन धरती का स्वर्ग मानो, तो ची लीन में बर्फ से लदा पेड़ों की छटा, जिससे चीनी भाषा में वु सुंग कहा जाता है, उसमें सबसे अद्भुत है।

बर्फिले पेड़ों से बना समां यानी वु सुंग हमारे ची लीन शहर की सबसे सुंदर छटा है। इसे एक अद्वितीय आश्चर्य कहा जा सकता है। थाई शान पर्वत पर सूर्योदय, ह्वांग शान पर्वत में बादलों की छटा और छिएन थांग नदी के जबरदस्त ज्वार के साथ-साथ इसे चीन के चार प्राकृतिक आश्चर्यों में शामिल किया जा सकता है। ची लीन का वु शुंग इतना सुंदर क्यों है। क्योंकि इस शहर से होकर एक नदी गुजरती है जो सुंग हुआ नदी के नाम से मशहूर है। इस नदी का आकार अंग्रेजी के एस अक्षर की तरह है। नदी के पानी सर्दियों के मौसम में भी नहीं जमते है, नदी के ऊपरी भाग में स्थित बिजली स्टेशन से बिजली उत्पादन होने के बाद निकलने वाले नदी के पानी शहर से होकर गुजरती है। शहर तक पहुँचने तक पानी का तापमाप भी लगभग शून्य से ऊपर तीन से चार डिग्री सेल्सियल होता है इसलिए यहाँ का वातावरण आम तौर पर शून्य से नीचे 15से-20डिग्री सेल्सियल के बीच होता है। हवा का गति भी तेज नहीं है। इसलिए इस समय पेड़ों पर लदी बर्फ नहीं पिघल पाती है और वु सुंग के रूप में छटा अपने आप में अद्भुत लगती है।

वु सुंग चीन के उत्तरी भाग में अक्सर देखा जाने वाली प्राकृतिक छटा है। यह पेड़ों की डालियों में लगे सफेद बर्फ-कणों से बनती है, हिम-कण पारदर्शी होते हैं। दूर से देखने पर वु सुंग पेड़ों पर लटकी सफेद व स्वच्छ बर्फों का कोहरा सा लगता है जिसकी सुंदरता बनावटी नहीं लगती है। ची लीन शहर में वु सुंग आने के समय सुंग हुवा नदी के किनारे लगभग दस किलोमीटर तक इसकी सुंदरता देखते ही बनती है।

वर्ष 1991 से ची लीन शहर ने अंतरराष्ट्रीय वु सुंग बर्फ त्यौहार मनाना शुरू किया। उस समय चीन के राष्ट्रपति चियांग त्स मिन ने इसकी प्रशंसा में एक कविता लिखी। उस कविता में वु सुंग की काफी प्रशंसा की गई है। चार साल के बाद चीन ने पहली बार किसी स्थान के संदर्भ में डाक टिकट जारी किया जिसमें ची लिन वु सुंग को चुना गया।

हरेक साल वु सुंग के आगमन के साथ ही शहर के सुंग हुवा नदी के दोनों किनारों पर वु सुंग की छटा निराली होती है। पेड़ों पर बर्फ के कण लदे होने का दृश्य मनोरम होता है। नदी के किनारे टहल रहे एक पर्यटक ने कहा

आओ। हम एक पोज़ बनाएं। इस सुंदर जगह पर अगर पोज़ नहीं बनाए तो पछतावा ही होगा।

वर्ष 2010 तक ची लीन ने पंद्रह अंतरराष्ट्रीय वु सुंग त्योहार का आयोजन किया है। लेकिन अब इसमें थोड़ा परिवर्तन किया गया है। इस बार के कार्यक्रमों में गर्म चश्मे में स्नान को भी शामिल किया गया है। यहाँ पर 18 विशेष चश्मा घर है जहाँ पर गर्म पानी से मालिश किया जाता है। यहाँ पर शरीर के अलग-अलग भागों पर मालिश के लिए अलग-अलग कमरे हैं। गर्म पानी के मसाज के द्वारा कई रोगों का भी उपचार किया जा सकता है।

गर्म चश्मा चीन के उत्तर-पूर्व क्षेत्र का नया पर्यटन उद्योग है। लेकिन ची लीन शहर के गर्म चश्मा उद्योग ने गर्म चश्मा से शरीर की देखभाल को गंभीरता से ध्यान दे रही है। यहाँ के एक गर्म चश्मा कंपनी के मैनेजर ने कहाः

गर्म चश्मे के द्वारा शरीर की देखभाल के लिए इस कंपनी ने स्वस्थ शरीर गर्म चशमों का निर्माण किया है। गर्म चश्मे में जिस गर्म मिट्टी का प्रयोग किया जाता है वह परंपरागत चीनी चिकित्सा से मिलती जुलती है।

ची लीन शहर के दो गर्म चश्मे कंपनी को लगभग दो-तीन साल का अनुभव है। इसका बाजार भी अच्छा चला है और इसमें पर्यटक भी बहुत आते हैं। ची लीन शहर के एक पर्यटन कंपनी के मैनेजर ने कहाः

यहाँ पर सर्दियों में बर्फ ही बर्फ होती है। पहले यहां स्किंग लोकप्रिय होता था, लोग वु सुंग भी देखने बहुत आते थे। गर्म चश्मे के आने के बाद उत्तर-पूर्व की विशेषता वाली गर्म चश्मे में सर्दी और गर्मी का बड़ा फर्क मौजूद है। इसलिए हम लोग आशा करते हैं कि भविष्य में यह उद्योग का और बेहतर विकास होगा।

ची लीन शहर के पर्यटन ब्युरो के निदेशक वांग द शुन ने हमारे कार्यक्रम के माध्यम से देशी-विदेशी पर्यटकों को एक संदेश पहुँचाने की कोशिश की है।

मैं आशा करता हूँ कि आप लोग जाड़े में ची लीन की सैर करने आएं और वु सुंग, स्किंग, गर्म चश्में आदि का आनंद उठाएं। आप सभी का ची लीन शहर में स्वागत है और कामना है कि आप ची लीन में अच्छा अनुभव प्राप्त करें।

मेरी भी उम्मीद है कि जब मौका मिलेगा, हमारे श्रोता भी चीलिन की सैर पर आएं और सर्दियों के जीवन से अपने को सराबोर करें।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040